650 करोड़ के दवा घोटाले पर AAP का हमला:  संजय सिंह ने CM रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, ईडी-सीबीआई कार्रवाई पर उठाए सवाल – New Delhi News
टिपण्णी

650 करोड़ के दवा घोटाले पर AAP का हमला: संजय सिंह ने CM रेखा गुप्ता, स्वास्थ्य मंत्री से मांगा इस्तीफा, ईडी-सीबीआई कार्रवाई पर उठाए सवाल – New Delhi News

Spread the love




आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली सरकार पर स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह के इस्तीफे की मांग की। शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा इतने बड़े मामले के बावजूद न तो सरकार से जवाब मांगा जा रहा है और न ही जांच एजेंसियां कोई कार्रवाई कर रही हैं। संजय सिंह ने दावा किया कि कथित अनियमितताएं दवा खरीद, ओआरएस पैकेट, पोर्टेबल एक्स-रे मशीन, रेडियोलॉजी उपकरण और अस्पतालों के लिए बेडशीट खरीद से जुड़ी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 15 हजार अस्पताल बेड के लिए 16 लाख से अधिक बेडशीट खरीदीं, जबकि ओआरएस के पैकेट बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर खरीदे गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि करीब 400 करोड़ रुपए की दवाएं स्थानीय केमिस्टों से खरीदी गईं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। एक्स-रे मशीन की खरीद पर उठाए सवाल संजय सिंह ने कहा कि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि आरोप सही है तो जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने एक्स-रे मशीनों की खरीद को लेकर भी सवाल उठाए। उनका दावा था कि कम संख्या के लिए जारी टेंडर के बाद मशीनों की संख्या बढ़ा दी गई और बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर खरीदारी की गई। इसके अलावा बेडशीट खरीद और अन्य चिकित्सा सामग्री की खरीद प्रक्रिया पर भी उन्होंने सवाल खड़े किए। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे, तब केंद्रीय एजेंसियां सक्रिय थीं, लेकिन अब इतने बड़े कथित घोटाले के बावजूद ईडी और सीबीआई की ओर से कोई कार्रवाई नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और सरकार से पूरे मामले पर जवाबदेही तय करने की मांग करेगी। आम आदमी पार्टी के मुख्य आरोप – स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपए के कथित घोटाले का दावा।
– दवा, ओआरएस, एक्स-रे मशीन और बेडशीट खरीद में अनियमितताओं के आरोप।
– मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह से इस्तीफे की मांग।
– ईडी और सीबीआई से निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग।
– मामले को लेकर जनता के बीच अभियान चलाने का ऐलान।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *