- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (11 To 17 May 2026), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

11 से 17 मई तक मेष राशि के युवाओं को करियर में उपलब्धि मिल सकती है। मिथुन राशि वालों का रुका पैसा मिलने के योग हैं और कारोबार की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्क राशि वालों को बिजनेस में नए ऑर्डर और साझेदारी से फायदा मिल सकता है।
कन्या राशि वालों के प्रॉपर्टी या कोर्ट केस से जुड़े काम उनके पक्ष में हो सकते हैं। वृश्चिक राशि वालों को मनचाहा कारोबार या नौकरी मिलने की संभावना है। मकर राशि वालों को बेहतरीन ऑर्डर या अनुबंध मिल सकते हैं। कुंभ राशि वालों के कारोबार में उपलब्धियां मिलेंगी और सरकारी नौकरी वालों को महत्वपूर्ण कार्यभार मिल सकता है।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता

मेष – पॉजिटिव- इस सप्ताह बीती हुई नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएं। शारीरिक और मानसिक रूप से आप खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे। युवाओं को करियर से जुड़ी कोई उपलब्धि मिल सकती है। मेहनत का असर दिखेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। नेगेटिव- किसी से भी अपनी उपलब्धियां और योजनाएं शेयर न करें, वरना आपके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। मनोनुकूल काम न बनने पर धैर्य और शांति बनाए रखें। किसी मित्र की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है, लेकिन इस वजह से अपना नुकसान न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यभार बढ़ेगा और आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलेंगे। किसी सहयोगी के साथ चल रहा मतभेद दूर होगा। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सावधान रहें। लेन-देन के मामलों में जल्दबाजी न करें, वरना नुकसान हो सकता है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। आपस में बैठकर बात करने से परिस्थितियां संभल जाएंगी। स्वास्थ्य- सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- इस सप्ताह व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों में अच्छा तालमेल रहेगा। आपकी बेहतर कार्यप्रणाली की वजह से ज्यादातर काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और कार्यों में गति आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के यहां जाने का निमंत्रण मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। नेगेटिव- कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों से सलाह जरूर लें। जरूरी कामों को कल पर टालने के बजाय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। अपरिचित लोगों पर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा। तनाव और गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। बेहतर होगा कि खुद को व्यस्त रखें।
व्यवसाय- किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है, घाटा हो सकता है। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में पार्टनर के साथ पारदर्शिता रखना जरूरी है। इससे आपसी तालमेल बेहतर होगा। ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली से अधिकारी और बॉस प्रसन्न रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन को सुखद बनाने के लिए परिवारजनों के लिए समय निकालें और उनकी भावनाओं को समझें। प्रेम संबंधों में भी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान जरूरी है। स्वास्थ्य- शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय अपने मन मुताबिक तरीके से जरूर बिताएं। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन – पॉजिटिव- कहीं पैसा रुका हुआ है, तो इस सप्ताह उसकी वापसी की संभावना बन रही है। आपके ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा, लेकिन आप अपने कामों को अच्छी तरह पूरा करने में सक्षम रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी के साथ चल रहा पुराना वाद-विवाद किसी अनुभवी सदस्य की मदद से हल हो सकता है। नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। बच्चों के साथ भी कुछ समय जरूर बिताएं। जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कामों में कुछ गड़बड़ हो सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखें। मानसिक सुकून पाने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों का सहारा लें।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों में चल रही समस्याओं का समाधान मिलेगा। कार्यप्रणाली में गति आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति कुछ बेहतर होगी। कामकाजी महिलाओं को घर और प्रोफेशन के बीच तालमेल रखने में दिक्कत आ सकती है। सरकारी नौकरी में कोई इंक्वायरी आदि हो सकती है। लव- पति-पत्नी के संबंधों में तालमेल और मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें। बदन दर्द और खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रह सकती है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

कर्क – पॉजिटिव- कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रहने वाला है। घर को सुंदर बनाने के लिए खरीदारी हो सकती है। महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बनेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। अपनी दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए भी प्रयास रहेंगे। परिवार में सहयोग और उत्साह का माहौल रहेगा। नेगेटिव- पारिवारिक या व्यवसाय से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा, लेकिन जिद और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। कोई परेशानी आने पर वरिष्ठ और अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपका मनोबल बढ़ाएगा। अपनी कमजोरी पहचानें और उसे दूर करने की कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में संपर्क सूत्रों के माध्यम से उचित आर्डर मिल सकते हैं। पार्टनरशिप से जुड़े व्यवसाय में भी लाभदायक स्थिति बन रही है। समय की मांग को समझते हुए काम करना आपको बिजनेस में फायदा देगा। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। लव- जीवनसाथी और परिवारजनों के आपसी तालमेल से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। प्रेम संबंध भी सुखद रहेंगे। स्वास्थ्य- अपनी क्षमता से ज्यादा कार्यभार लेने से बचें। तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय खुद के लिए भी जरूर निकालें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

सिंह – पॉजिटिव- घर में रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। आपका कोई अटका हुआ काम भी किसी की मदद से पूरा हो सकता है। संतान से जुड़ी चल रही चिंता दूर होने से राहत मिलेगी। कुछ समय किसी धार्मिक या आध्यात्मिक स्थल पर जरूर बिताएं, मन शांत रहेगा। नेगेटिव- किसी भी पॉलिसी आदि में निवेश करने से पहले उससे जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें। अगर कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो मामला ज्यादा उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें या उसे फिलहाल स्थगित रखना बेहतर रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों से सलाह लेना उचित रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली बेहतर होगी। स्टाफ का भी पूरा सहयोग मिलेगा। मार्केट में आपकी गुडविल की वजह से उचित आर्डर हासिल होंगे। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़ी गतिविधियों में फायदा रहेगा। नौकरी में लक्ष्य और टारगेट पाने के लिए अभी ज्यादा प्रयासों की जरूरत है। लव- दांपत्य जीवन में उचित तालमेल बना रहेगा और घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में गंभीरता रखें। स्वास्थ्य- कार्यभार ज्यादा होने से थकान रहेगी। मानसिक तनाव भी बना रहेगा। नियमित योग और मेडिटेशन इसका उचित उपाय है। भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- इस सप्ताह परिवार के किसी सदस्य को उपलब्धि मिलने से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। कोई कोर्ट केस या प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम का फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। इससे चल रहे मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा और कामों में फिर गति आएगी। नेगेटिव- किसी भी परिस्थिति में अति आत्मविश्वास और ईगो से बचें। अपने स्वभाव में सरलता और सौम्यता बनाए रखें। मित्रों से बातचीत करते समय मर्यादा का ध्यान रखें। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में करवाएं। ऑफिस का माहौल भी कुछ अस्त-व्यस्त रहेगा। हालांकि उच्च अधिकारियों के साथ उचित तालमेल रहेगा और मन मुताबिक बदलाव भी मिल सकता है। लव- घर का वातावरण उचित और सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों के जल्दी ही विवाह में बदलने के अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन बदलते मौसम और पॉल्यूशन की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- इस सप्ताह दिनचर्या बहुत व्यस्त रहेगी। अपनी मुश्किलों को भूलकर काम पर फोकस करना आपको सफलता देगा। सकारात्मक बने रहने से किसी भी परिस्थिति में आप अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले आपके प्रयासों से हल हो सकते हैं। नेगेटिव- वरिष्ठ और अनुभवी सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह का पालन जरूर करें। पैतृक प्रॉपर्टी से जुड़े वाद-विवाद को ज्यादा तूल न दें। यह समय बहुत शांति से बिताने का है। युवा अपनी किसी नाकामयाबी से घबराने के बजाय दोबारा प्रयास करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में इस समय नया काम शुरू करने जैसी योजना के लिए स्थिति अनुकूल नहीं है। हालांकि पिछले समय में किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी हासिल करें। ऑफिस में बॉस की सलाह पर गौर करें। लव- पति-पत्नी आपसी संबंधों में चल रही छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करें। इससे संबंध बेहतर होंगे। प्रेम संबंधों में गंभीरता रहेगी। स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और आहार व्यवस्थित रखें। संतुलित खानपान से गैस और एसिडिटी की समस्या भी दूर होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

वृश्चिक – पॉजिटिव- इस सप्ताह सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाने से उत्साह और आत्मविश्वास बना रहेगा। घर के नवीनीकरण या सुधार की योजनाएं बनेंगी। वास्तु नियमों का प्रयोग करना सुख-शांति और समृद्धि ला सकता है। हर काम से पहले उचित बजट जरूर बना लें। नेगेटिव- शॉपिंग करते समय अतिरिक्त खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। किसी पड़ोसी या संबंधी के साथ आपसी तनाव बढ़ सकता है। कुछ समय के लिए मन में उदासी और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों में समय बिताने से सकारात्मकता आएगी।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा कार्यभार की वजह से व्यस्तता रहेगी। कर्मचारियों और सहयोगियों का सपोर्ट बना रहेगा। युवाओं को मनचाहा कारोबार या नौकरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी वाले लोग ऑफिस की किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। लव- घर में सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और प्रेम की भावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य- गलत खानपान की वजह से पाचन क्रिया डिस्टर्ब हो सकती है। उचित और हल्का आहार लें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – पॉजिटिव- सप्ताह सुखद रहेगा। अपने व्यक्तिगत कामों को समय पर निपटाने का प्रयास करें। पारिवारिक संबंधों से जुड़ा कोई मामला हल होने से आपसी संबंधों में फिर मधुरता आएगी। किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। नेगेटिव- मानसिक सुकून बनाए रखने के लिए कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए जरूर निकालें। आपकी किसी व्यक्तिगत बात को लेकर परिवार में तनाव हो सकता है। बेहतर होगा कि अपने स्वभाव को लेकर आत्मचिंतन करें। विद्यार्थी अपनी शिक्षा के प्रति लापरवाही न बरतें।
व्यवसाय- समय अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से पूरे होते जाएंगे। प्रतिस्पर्धा से जुड़े कामों में आपकी रुचि बढ़ेगी और सफलता भी मिलेगी। युवाओं के करियर से जुड़ी कोई शुरुआत हो सकती है। सरकारी नौकरी वालों को पब्लिक डीलिंग करते समय विशेष सावधानी रखनी होगी। लव- घर में कुछ तनातनी की स्थिति रहेगी। आपसी समझदारी से परिस्थितियों का हल निकालने की कोशिश करें। युवा वर्ग अपनी दोस्ती में गलतफहमियां न आने दें। स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव का असर पाचन और कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहें। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- बसंती, भाग्यशाली अंक- 4

मकर – पॉजिटिव- नजदीकी संबंधियों से मुलाकात होगी। पिछले कुछ समय से चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में सुधार आएगा। अपने कर्म पर विश्वास रखना और मन लगाकर काम करना आपको मनोनुकूल परिणाम देगा। युवा अपने कामों पर मन लगाकर मेहनत करेंगे। नेगेटिव- दूसरों की बातों में आकर अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि किसी भी परेशानी में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लें। विद्यार्थी इस बात पर ध्यान दें कि इस समय पढ़ाई के अलावा अन्य जरूरी जानकारियां हासिल करना भी जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय से जुड़ी किसी योजना को साकार करने का उचित समय है। सफलता पाने के लिए मेहनत-मशक्कत करनी होगी। किसी भी फोन या ई-मेल को नजरअंदाज न करें। कोई बेहतरीन आर्डर या अनुबंध मिल सकता है। फाइनेंस से जुड़े काम सावधानी से करें। लव- परिवारजनों के साथ कुछ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता लाने के लिए लव पार्टनर को कोई उपहार दे सकते हैं। स्वास्थ्य- ज्यादा काम की वजह से कभी-कभी थकान और कमजोरी महसूस होगी। उचित आराम लें और कुछ समय प्रकृति के साथ भी बिताएं। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

कुंभ – पॉजिटिव- इस सप्ताह किसी भी परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखें। यही व्यवहार आपको शुभ-अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर संतुलन बनाए रखने में मदद करेगा। राजकीय मामलों में फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। किसी असमंजस की स्थिति में नजदीकी मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। नेगेटिव- किसी भी योजना या काम से जुड़े कागजों पर सोच-विचार करके ही हस्ताक्षर करें। अपने स्वभाव में अहम की भावना न आने दें। व्यवहार में सहजता बनाए रखें। बच्चों की परेशानियों का समाधान करने में आपका सहयोग जरूरी रहेगा।
व्यवसाय- कारोबारी दृष्टि से समय बहुत अनुकूल है। कारोबार बढ़ाने के लिए योजनाएं बनेंगी और कई तरह की उपलब्धियां सामने आएंगी। मेहनत के अनुसार उचित परिणाम मिलेंगे। सरकारी नौकरी वालों के ऊपर कोई महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के साथ कोई गलतफहमी या मनमुटाव चल रहा है, तो संवाद के जरिए उसे दूर करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की खांसी-जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से राहत मिलेगी। भाग्यशाली रंग- स्लेटी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- इस सप्ताह पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या से राहत मिलने वाली है। घर की व्यवस्था और रखरखाव से जुड़ी गतिविधियों को लेकर परिवारजनों के साथ बातचीत होगी। कोई भी काम करने से पहले उसकी पूरी योजना और प्रारूप बनाना आपको गलती से बचाएगा। नेगेटिव- प्रॉपर्टी से जुड़े कामों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। किसी मित्र के साथ बीती बातों को लेकर मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें और नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। खर्चों पर भी काबू रखना जरूरी है, वरना बजट बिगड़ जाएगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत और विवेक से प्रतिद्वंद्वियों की चाल नाकाम करने में सफल रहेंगे। स्टाफ और कर्मचारियों के सहयोग से कोई काम नहीं रुकेगा। प्रयासरत युवाओं को लक्ष्य हासिल करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। घर में भी सुख-शांति भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में उपजी गलतफहमियां मानसिक तनाव का कारण बन सकती हैं। स्वास्थ्य- अपने अंदर कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस करेंगे। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9









