Aaj Ka Panchang 10 July 2025: शुभ योग में गुरु पूर्णिमा आज, जानें दान-पुण्य का सही समय, पंचांग और राहुकाल
स्वास्थ्य

Aaj Ka Panchang 10 July 2025: शुभ योग में गुरु पूर्णिमा आज, जानें दान-पुण्य का सही समय, पंचांग और राहुकाल

Spread the love


Today Panchang 10 July 2025 (आज का पंचांग 10 जुलाई 2025): आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ गुरुवार का दिन है। आज गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन गुरुओं की पूजा करने के साथ-साथ उनका आभार देने के का दिन होता है। इसके साथ ही कई शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ-अशुभ समय, राहुकाल सहित अन्य जानकारी…

अगर कोई अपनी भावनाएं शेयर करें, तो हमें सुनना चाहिए कि नहीं? प्रेमानंद महाराज से आप भी जान लें उत्तर

आज का शुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2025

इंद्र योग – तड़के से रात 09 बजकर 37 मिनट तक
वैधृति योग – रात 10 बजकर 37 मिनट से 11 जुलाई को रात 8 बजकर 44 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:05 से दोपहर 12:58 तक
अमृत काल – सुबह12:54 से 02:35 तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:16 से 05:04 तक
विजय मुहूर्त – 02:45 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त – 07:21 पी एम से 07:41 पी एम
संध्या मुहूर्त – 07:22 पी एम से 08:23 पी एम

आज का अशुभ मुहूर्त 10 जुलाई 2025

राहुकाल – 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
गुलिक काल – 08:59 ए एम से 10:43 ए एम
यमगंड – 05:31 ए एम से 07:15 ए एम
वर्ज्य – 02:52 पी एम से 04:33 पी एम
आडल योग – पूरे दिन
भद्रा – 05:31 ए एम से 01:55 पी एम

आज का व्रत-त्योहार 10 जुलाई 2025

गुरुवार का व्रत- आज भगवान विष्णु को समर्पित गुरुवार का व्रत रखा जाएगा।

गुरु पूर्णिमा- आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। आज के दिन शिष्य अपने गुरुओं का सम्मान करके हैं। इसके साथ ही उनके द्वारा दिखाएं गए मार्ग में चलने से मिली सफलता के बारे में सोचते हैं और उनका आभार प्रकट करते हैं।

Guru Purnima 2025: गुरु की जरूरत क्यों है और कैसे करें सच्चे गुरु की पहचान? गुरु पूर्णिमा के मौके पर जानें गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी से

कोकिला व्रत (Kokila Vrat 2025)

भगवान शिव और माता सती को समर्पित कोकिला व्रत आषाढ़ चन्द्रमास की पूर्णिमा को रखा जाता है। आज के दिन महिलाएं मिट्टी से कोयल की मूर्ति बनाकर उसकी पूजा-अर्चना करती हैं। इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

हिंदू धर्म में इस पूर्णिमा का विशेष महत्व है। आज के दिन को बत्तीसी पूर्णिमा व्रत, जो द्वात्रिंशी पूर्णिमा व्रत के नाम से भी जानते हैं। आज के दिन स्नान-दान करने का विशेष महत्व है।

गुरु पूर्णिमा 2025 का चौघड़ियां मुहूर्त

शुभ – उत्तम: 05:31 ए एम से 07:15 ए एम
लाभ – उन्नति: 12:26 पी एम से 02:10 पी एम
अमृत – सर्वोत्तम: 02:10 पी एम से 03:54 पी एम
शुभ – उत्तम: 05:38 पी एम से 07:22 पी एम

गुरु पूर्णिमा स्नान-दान का मुहूर्त (Guru Purnima 2025 Snan Daan Muhurat)

गुरु पूर्णिमा पर स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त– सुबह 04:10 से सुबह 04:50 बजे तक
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:59 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
विजय मुहूर्त- दोपहर 02:45 बजे से दोपहर 03:40 बजे तक

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह में कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है, क्योंकि इस माह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। अटके हुए काम एक बार फिर से आरंभ हो सकते हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये माह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें मासिक टैरो राशिफल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *