AAP ने उपचुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में मनाया:  केजरीवाल की अगुवाई में हुआ प्रोग्राम, सीएम मान समेत सारे नेता हुए शामिल – Punjab News
टिपण्णी

AAP ने उपचुनाव की जीत का जश्न दिल्ली में मनाया: केजरीवाल की अगुवाई में हुआ प्रोग्राम, सीएम मान समेत सारे नेता हुए शामिल – Punjab News

Spread the love


पंजाब उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में जश्न मनाया।

आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से पंजाब और गुजरात में उपचुनाव में मिली जीत का जश्न आज दिल्ली में मनाया । दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। प्रोग्राम में पंजाब सीएम भगवंत मान

.

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाऊंगा

वहीं लुधियाना उप चुनाव में विधायक चुने जाने के बाद संजीव अरोड़ा ने पहली बार पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात की। इस मौके अरोड़ा ने कहा कि मैंने अपने पूरे चुनाव में किसी भी पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला। वहीं, उन्होंने साफ किया है कि उनका उद्देश्य लुधियाना का विकास करना है। वहीं पार्टी की तरफ से जो जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका पूरी निष्ठा से पालन करेंगे।

पार्टी की जीत पर जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा व जश्न मनाते कार्यकर्ता।

पार्टी की जीत पर जानकारी देते हुए संजीव अरोड़ा व जश्न मनाते कार्यकर्ता।

पंजाब की राज्यसभा सीट पर कौन जाएगा

इस बीच चर्चा शुरू हो गई है कि पंजाब की खाली होने वाली राज्यसभा सीट पर कौन जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि जो व्यक्ति राज्यसभा में पंजाब की आवाज उठाएगा, उसे वहां भेजा जाएगा।

मंत्रिमंडल विस्तार भी जल्द

पंजाब सरकार का विस्तार भी अगले दो-तीन दिनों में होने की संभावना है। लुधियाना उपचुनाव जीतने वाले संजीव अरोड़ा को मंत्रिमंडल में पद दिया जाएगा। चुनाव के समय ही पार्टी ने ऐलान किया था कि संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया जाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *