Aditya Dhars Humility Praised by Wife Yami Gautam Post Dhuran Success
मनोरंजन

Aditya Dhars Humility Praised by Wife Yami Gautam Post Dhuran Success

Spread the love


54 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स ने मिलकर वर्ल्डवाइड 3000 करोड़ रुपए का बड़ा कलेक्शन कर लिया है। इस बड़ी कामयाबी के बीच यामी गौतम ने पति और फिल्ममेकर आदित्य धर के व्यवहार और उनकी सोच को लेकर कई बातें साझा की हैं। यामी का कहना है कि इतनी बड़ी सफलता के बाद भी आदित्य के तेवर जरा भी नहीं बदले हैं और वे पहले की तरह ही विनम्र हैं।

आदित्य पहले की तरह ही विनम्र

यामी ने ग्राजिया इंडिया को दिए इंटरव्यू में आदित्य के बारे में कहा, एक इंसान के तौर पर हममें कुछ भी नहीं बदला है। इसकी वजह आदित्य की पर्सनैलिटी है। वह बिल्कुल भी दिखावा नहीं करते और बेहद विनम्र हैं। मैंने उन्हें लाइफ के अलग-अलग दौर से गुजरते देखा है।

कई उतार-चढ़ाव और कमजोर पल भी आए, लेकिन हमने कभी अपनी निराशा बाहर नहीं निकाली। हम दोनों आध्यात्मिकता पर विश्वास रखते हैं और भगवान के शुक्रगुजार हैं।

मां के सपोर्ट से कर पा रही हूं काम यामी ने मदरहुड और करियर के बैलेंस पर भी बात की। उन्होंने कहा, “मां बनने के बाद मैं काम कर पा रही हूं, यह मेरे स्ट्रॉन्ग सपोर्ट सिस्टम की वजह से मुमकिन हुआ है। मुझे अपनी फैमिली और खासकर अपनी मां से बहुत मदद मिलती है।

इतने छोटे बच्चे को सेट पर ले जाना सही नहीं होता है। बच्चा आपके दिल का टुकड़ा होता है, जब दोनों पेरेंट्स काम कर रहे हों तो उसे किसके भरोसे छोड़ेंगे? इसलिए फैमिली का साथ होना बहुत जरूरी है।”

अब बेटे को समय दे रहे हैं आदित्य यामी ने बताया कि फिलहाल वे काम में बिजी हैं और आदित्य की दोनों फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, इसलिए अब आदित्य घर पर बेटे वेदविद के साथ वक्त बिता रहे हैं। उन्होंने कहा, हमारी और फैमिली की प्रायोरिटी हमेशा से बच्चा रहा है।

बच्चे के लिए आप पहले से कुछ प्लान नहीं कर सकते, आपको बस फ्लो के साथ रहना पड़ता है। अभी आदित्य वेदविद के साथ रह सकते हैं, जो हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *