{“_id”:”6791341ec8d4e8219606335c”,”slug”:”municipal-corporation-is-going-to-take-action-against-big-defaulters-2025-01-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra: बड़े बकाएदारों की उड़ेगी नींद, नगर निगम करने जा रहा ये कार्रवाई; राजस्व वसूली का है 100 करोड़ का लक्ष्य”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
नगर निगम आगरा – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बुधवार को राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक की। राजस्व कर्मियों को लक्ष्य पूरा करने के लिए बड़े बकायेदारों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदन की ओर से निर्धारित 100 करोड़ के लक्ष्य को हर हाल में हासिल करना है।
Trending Videos
नगरायुक्त ने कहा कि सभी राजस्वकर्मी 50 हजार से एक लाख तक, एक लाख से पांच लाख तक और पांच लाख से बड़े बकायेदारों की अलग-अलग सूची बनाकर कुर्की वारंट और सीलिंग की कार्रवाई करें। मैरिज होम, अस्पताल और होटलों पर करोड़ों रुपये का संपत्ति कर बकाया चला आ रहा है। कर वसूली के लिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि करंट बकाएदारों को मार्च तक की छूट दी जाए। पर, पुराने बकायेदारों को किसी भी प्रकार की छूट न देते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
सरकारी विभागों से वसूली को कर रहे पत्राचार
सरकारी और अर्द्धसरकारी संपत्तियों पर बकाया चले आ रहे टैक्स को वसूलने के लिए नगर निगम की ओर से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। जिन विभागों की ओर से बकाया जमा कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही, उनके खिलाफ शासन को लिखने के निर्देश भी दिए गए हैं। अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य का 70 प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए गए थे, लेकिन किसी भी जोन में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं हो पाई है। सभी को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
Spread the love लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जाल में फंसकर 14 लाख रुपये हारने वाले मासूम यश (13) ने आत्महत्या से एक दिन पहले रविवार को आखिरी बार 51 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। बैंक की छानबीन में इसकी पुष्टि हुई है। पता चला है कि यश बिहार के एक युवक से […]
Spread the love {“_id”:”678fb9001e81fe823601cbb2″,”slug”:”up-ten-thousand-posts-will-be-filled-in-secondary-schools-of-the-state-b-ed-will-be-valid-along-with-graduat-2025-01-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में भरे जाएंगे दस हजार पद, स्नातक के साथ बीएड होगा मान्य; समकक्ष शब्द हटा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी में शिक्षक बनने का बड़ा मौका। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (एलटी ग्रेड) व प्रवक्ता के लगभग 10 हजार […]
Spread the love {“_id”:”69711a35e92ee6b47209fe03″,”slug”:”sarsawa-incident-four-murders-and-one-suicide-no-one-heard-the-sound-of-18-bullets-no-eyewitnesses-2026-01-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”सरसावा कांड: चार हत्याएं और एक आत्महत्या, किसी ने नहीं सुनी 18 गोलियों की आवाज, न कोई चश्मदीद न गवाह; सच उलझा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} सहारनपुर में पांचों मृतकों की फाइल फोटो। – फोटो : अमर उजाला विस्तार रात का अंधेरा, बंद कमरे में चार हत्याएं और एक आत्महत्या। न कोई […]