{“_id”:”67eadab8ca926a1f24097937″,”slug”:”income-tax-notice-of-rs-33-88-crore-sent-to-sanitation-worker-2025-03-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: जूस विक्रेता-ताला कारीगर के बाद सफाई कर्मचारी को भेजा 33.88 करोड़ का नोटिस, पूरा परिवार सदमे में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चंडौस की एसबीआई में सफाई कर्मचारी करन कुमार वाल्मिकी को ठेकेदार से 14200 रुपये मानदेय मिलता है। करन कहते हैं कि हमने तो कभी इतनी रकम बैंक में भी नही देखी। नोटिस मिलने पर पूरा घर घबराया हुआ है।
अलीगढ़ में जूस विक्रेता और ताला कारीगर के बाद अब आयकर के नोटिस का बम चंडौस स्थित भारतीय स्टेट बैंक के सफाई कर्मचारी करन कुमार वाल्मीकि के परिवार पर फूटा है। करन कुमार को आयकर ने 33.88 करोड़ रुपये का नोटिस दिया है। जबकि उसे ठेकेदार से 14200 रुपये मानदेय मिलता है।
Trending Videos
करन कुमार के पैन कार्ड से बनाई गई बोगस फर्म में वित्तीय वर्ष 2019-20 में 33.88 करोड़ रुपये का लेनदेन दिखाया है। इसी आधार पर इतनी ही राशि का नोटिस विभाग की ओर से 29 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। नोटिस के बाद करन का परिवार सदमे में हैं। घर के सभी सदस्य तनाव में आ गए हैं।
चंडौस में वाल्मीकि बस्ती में रहने वाले करन कुमार कस्बा स्थित एसबीआई आरएसीसी ब्रांच में सन 2020 से 2023 तक सफाई कर्मी के पद पर तैनात थे। सन 2024 में उनका स्थानांतरण एसबीआई की खैर शाखा के लिए हो गया। तब से अब तक वह रोजाना खैर जाकर ड्यूटी करते हैं।
Spread the love बरेली के फरीदपुर के साहूकारा बाजार में रविवार को ताजिया रखने वाली जगह के पास स्थित दुकान में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के सामने ही बाजार लूटने की धमकी दी गई। विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद करा दिया। हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर आ गए। सड़क पर दरी बिछाकर […]
Spread the love तपती गर्मी से राहत के लिए सोमवार को बाबा विश्वनाथ को लंगड़ा आम और बनारसी पान का भोग लगाया गया। इसके अलावा उन्हें ऋतु पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ का अलौकिक शृंगार किया गया। धाम परिसर में स्थित श्री अविमुक्तेश्वर महादेव का विशेष संकल्प के साथ रुद्राभिषेक किया […]
Spread the love गजनेर थाना क्षेत्र के जसवापुर के पास से निकली नोन नदी के नाले में बुधवार दोपहर मछली पकड़ रहे युवकों को मिसाइल की तरह दिखने वाला एक मोर्टार सेल पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीं। चारों तरफ घेराबंदी कर जांच शुरू की। वहीं, झांसी से […]