{“_id”:”6875339998ce4f3fed031b30″,”slug”:”attack-on-a-girl-student-in-tr-degree-college-aligarh-2025-07-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Aligarh: टीआर कॉलेज में छात्रा पर हमला, हाथ की नस काटी, परिजनों ने किया बवाल, लगाया जाम, मुकदमा दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
छात्रा अपने फुफेरे भाई संग बाइक पर सुबह 7:09 बजे कॉलेज पहुंच गई। फुफेरा भाई उसे कॉलेज में छोड़कर अपने विद्यालय चला गया। वरिष्ठ कैडेट होने के नाते कॉलेज के एनसीसी कार्यालय की चाभी उसी के पास थी। इसलिए वह एनसीसी कार्यालय खोलकर उसी में बैठ गई। कुछ देर बाद उसने अपने फूफा को खुद की तबीयत खराब होने की खबर दी फिर बेहोश हो गई।
भाई के साथ स्कूटी पर बैठकर कॉलेज के गेट पर पहुचीं छात्रा – फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में 14 जुलाई की सुबह बीएससी की छात्रा सपना सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर कलाई की नस काट दी। परिजनों ने लहूलुहान मिली छात्रा को जेएन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। घटना के विरोध में कॉलेज परिसर में पांच घंटे तक जमकर हंगामा किया। उसके बाद रामघाट रोड पर जाम कर हंगामा किया। इस दौरान प्राचार्या को उनके ही कक्ष में बंधक बनाने की कोशिश की।
Trending Videos
मूल रूप से बुलंदशहर डिबाई की सपना (21) क्वार्सी के तिकोना नगला में अपनी बुआ के घर रहती है। वह टीआर कॉलेज से बीएससी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। सपना एनसीसी की वरिष्ठ कैडेट भी है। जून में हुईं गर्मियों की छुट्टियों के बाद सोमवार को पहले दिन कॉलेज खुला। निर्धारित समय 9 बजे है मगर छात्रा अपने फुफेरे भाई संग बाइक पर सुबह 7:09 बजे कॉलेज पहुंच गई। फुफेरा भाई उसे कॉलेज में छोड़कर अपने विद्यालय चला गया। वरिष्ठ कैडेट होने के नाते कॉलेज के एनसीसी कार्यालय की चाभी उसी के पास थी। इसलिए वह एनसीसी कार्यालय खोलकर उसी में बैठ गई।
कुछ देर बाद उसने अपने फूफा को खुद की तबीयत खराब होने की खबर दी फिर बेहोश हो गई। सूचना पर उसके परिजन व फुफेरा भाई आदि पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को बेहोश पड़ा पाया। वहां उसकी दायीं कलाई की नस कटी हुई थी। काफी खून बह चुका था। यह देख आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले लाया गया। शुरुआती बातचीत में उसने खुद पर हमले की बात कही।
Spread the love गंगा हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था और जीवन से जुड़ी धरोहर है। देश में गंगा की पूजा से लेकर अंतिम समय में मुंह में गंगाजल डालने तक इसकी गहरी धार्मिक मान्यता है। हवा के बाद जीवन के लिए पानी सबसे जरूरी है। नदियां हमारे जीवन की धमनियों की तरह […]
Spread the love तमाम आदेशों के बावजूद अफसर माननीयों का फोन नहीं उठा रहे हैं। सांसदों, विधायकों के प्रोटोकॉल का पालन भी नहीं हो रहा है। हैरानी की बात है कि बीते दस वर्षों में इस बाबत 15 शासनादेश जारी किए जा चुके हैं। शीतकालीन सत्र में भी यह मुद्दा उठा था, जिसके बाद विधानसभा […]
Spread the love 01:29 AM, 15-Feb-2026 Azamgarh News: धोखाधड़ी से खरीदी गई 50 लाख की भूमि कुर्क Land worth Rs 50 lakh purchased fraudulently attached और पढ़ें 01:29 AM, 15-Feb-2026 Sant Kabir Nagar News: पुलिस ने अभियान चलाकर हटवाया अतिक्रमण शहर में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को यातायात पुलिस ने और पढ़ें 01:29 AM, 15-Feb-2026 […]