{“_id”:”67e8f1259b62cd5015004158″,”slug”:”up-encounter-news-anuj-kanojia-name-also-came-up-in-the-murder-of-a-gorakhpur-businessman-2025-03-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Anuj Kannaujia Encounter: गोरखपुर के व्यापारी की हत्या में भी अनुज का आया था नाम, ऐसे बनाई नेटवर्क में पैठ”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने जिस अनुज कन्नौजिया को मुठभेड़ में मार गिराया है, उसका नाम गोरखपुर के व्यापारी अभिषेक अग्रवाल की हत्या में भी सुर्खियों में आया था। हालांकि वह इस मामले से साफ-साफ बच निकला था। इस मामले में उसके गुर्गे श्याम बाबू पासी को आरोपी बनाया गया था।
Trending Videos
सूत्रों के मुताबिक, अनुज मुख्तार के शूटर दीपक के जरिये गोरखपुर के नेटवर्क से जुड़ा था। दीपक से अनुज की मुलाकात गोरखपुर जेल में बंद रहने के दौरान हुई थी। दरअसल, शहर के गांधी गली के रहने वाले अभिषेक अग्रवाल की 18 जून 2013 को दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
इस मामले में उनके पिता ने अभिषेक के दो सगे रिश्तेदारों और दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। तब जांच में सामने आया कि हत्या करने वाले शूटर की जान-पहचान जेल में ही रहने के दौरान आजमगढ़ के श्यामबाबू पासी से हुई थी।
श्याम बाबू ने ही अभिषेक की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। जमानत पर छूटने के बाद उसने नथमलपुर के एक आरोपी के साथ मिलकर अभिषेक की हत्या की थी। हत्या के बाद उसे एक लाख रुपये मिल गए थे। सूत्रों ने बताया कि हत्याकांड में श्यामबाबू पासी का नाम सामने आया, जबकि पूरी साजिश अनुज कन्नौजिया ने श्याम बाबू के माध्यम से जेल में ही रची थी।
Spread the love शाहजहांपुर के जलालाबाद के मझरेता मगटोरा गांव में चकरोड पर बने मकान को गिराने पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के सामने पिता और उसके दो पुत्रों ने पेड़ से फंदे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उन लोगों को बचाया। एक बेटे के गले में फंदा ज्यादा कसने […]
Spread the love अलीगढ़ में थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एएमयू गेट के पास 15 सितंबर देर रात स्कूटी सवार एक युवक को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार दी और भाग गए। Source link
Spread the love यूपी के अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में दान राशि के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ट्रस्ट ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी के निर्देशन में एक विशेष जांच कमेटी गठित की गई है, जो पूरे प्रकरण की तकनीकी और […]