Auraiya: तेज रफ्तार थार की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
होम

Auraiya: तेज रफ्तार थार की टक्कर से किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love


बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सराय प्रथम गांव के पास बिधूना-अछल्दा मार्ग पर गुरुवार को तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से मोपेड सवार किसान को टक्कर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों पुलिस सहायता से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रथमिक उपचार के बाद डाकटरों हालत गंभीर होने मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया। जहॉ पर किसान की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

गुरूवार को असजना गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र सोवरन दूसरे गांव सराय प्रथम में सहकारी संघ की गोदाम के पास धन कुट्टी मशीन लगाकर धान कूटने का काम करते थे और खेती भी करते थे। बताया गया कि वह अपनी मशीन के इंजन के लिए मोपेड से पेट्रोल पंप पर डीजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान अछल्दा की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार कार ने उनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद राहगीरों की मदद पुलिस ने घायल चंद्रपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत की सूचना मिलते ही पत्नी सीमा देवी समेत परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र सागर, सूरज और अंचल को छोड़ गए हैं। कोतवाली प्रभारी मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि हादसे के बाद थार कार व मोपेड की टक्कर हुई है जिसमें मोपेड सवार की मौत हो गई है।बताया थार कार की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज सैफई में कराया जा रहा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *