{“_id”:”6921f0b020f01ae99906f453″,”slug”:”ayodhya-the-flag-will-be-hoisted-on-the-summit-of-the-ram-temple-on-november-25th-2025-11-22″,”type”:”video”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ayodhya: 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर फहराया जाएगा ध्वज, कई मायनों में बेहद खास”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
अयोध्या। राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से फहराया जाने वाला ध्वज कई मायनों में बेहद खास है। पीएम मोदी राम मंदिर के 190 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे। यह ध्वज केसरिया रंग का होगा। इस पर ऊं, कोविदार वृक्ष और सूर्य का निशान अंकित होगा। यह ध्वज तीन वर्ष तक धूप, बारिश और धूल के असर से प्रभावित नहीं होगा। मौसम की मार को झेलने में पूरी तरह सक्षम होगा। इसे नायलॉन फैब्रिक से बनवाया गया है। इस ध्वज के कपड़े का वजन दो से ढाई किलो है। 90 किलोमीटर की तेज रफ्तार से चलने वाली हवा का दबाव झेलने में भी सक्षम होगा। रक्षा मंत्रालय और सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में ध्वज को फहराए जाने का राम मंदिर ट्रस्ट ने सफल ट्रायल कर लिया है। अब इसे 25 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शिखर पर फहराए जाने का इंतजार है। यह ध्वज राम मंदिर में पहुंच चुका है।
Spread the love एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में कैंसर उपचार और उन्नत जांच सुविधाओं को नई मजबूती मिलने जा रही है। यहां आधुनिक कैंसर विज्ञान केंद्र बनेगा। यूनिवर्सिटी ने मॉलिक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स एंड थेरेपी एलएलपी के साथ पीपीपी के तहत ऑन्कोलॉजी (कैंसर विज्ञान केंद्र) व एडवांस्ड डायग्नॉस्टिक सेंटर स्थापित करने के लिए करार किया है। […]
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम चार बजे काशी आएंगे। मुख्यमंत्री काशी विद्यापीठ में रोपवे के स्टेशन के कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पांडुलिपियों के संरक्षण कार्य को देखेंगे। जेपी मेहता स्थित बाढ़ राहत केंद्र में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री बांटेंगे। […]
Spread the love बरेली में सपा नेता सरफराज वली खान और राशिद खान के बरातघरों पर दूसरे दिन भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो रही है। बीडीए (बरेली विकास प्राधिकरण) ने बुधवार सुबह फिर से कार्रवाई शुरू कर दी। सुबह 11:33 बजे से दोनों बुलडोजर बरातघरों को ध्वस्त करने में जुट गए हैं। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई […]