बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार शनिवार रात एक बजे घर लौट आए। पत्नी के आत्मदाह की धमकी के बाद पुष्पेंद्र के घर शनिवार शाम से ही पुलिस लगाई गई थी। पुलिस ने पुष्पेंद्र को थाने बुलाकर बात की तो कर्ज से परेशान होने व पिता की बेरुखी की बात बताई।
Trending Videos
त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र गंगवार नौ अप्रैल से लापता थे। उनका मोबाइल फोन घर पर ही था। पुष्पेंद्र की पत्नी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उनके पति को नहीं खोजा गया तो वह 24 घंटे के अंदर बच्चों समेत आत्मदाह कर लेंगी।
शनिवार शाम वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्पेंद्र के घर महिला पुलिस तैनात कर दी। इसके पांच घंटे बाद ही रात एक बजे पुष्पेंद्र नाटकीय ढंग से घर लौट आए।
पुष्पेंद्र ने सुनाई तीर्थ यात्रा की कहानी, तस्दीक करेगी पुलिस
पुष्पेंद्र से मामले की जांच कर रहे दरोगा दीपक यादव के साथ ही सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने भी पूछताछ की। पुष्पेंद्र ने बताया कि नौ अप्रैल की रात घर से निकलने के बाद वह 12 अप्रैल को कटरा होकर वैष्णो माता धाम गए। फिर अमृतसर के लिए निकले। 16 को वापस दिल्ली आकर हरिद्वार चले गए। 17 व 18 को वहां रुकने के बाद 19 को दिल्ली आए। वहां से रात में बस से बरेली आए और घर लौटे।
Spread the love {“_id”:”67e83b9d3462d825bd05675c”,”slug”:”vicious-criminal-of-mukhtar-ansari-gang-killed-stf-took-action-2025-03-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: मुख्तार गैंग का कुख्यात बदमाश ढेर…, ढाई लाख का था इनामी; STF और पुलिस ने की कार्रवाई”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} यूपी एसटीएफ और झारखंड की पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। अनुज कन्नाैजिया के सिर पर ढाई लाख का इनाम था। उसकी तलाश कई महीनों से चल […]
Spread the love माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 का कैलेंडर सोमवार को जारी किया है। इसमें सप्ताह में एक दिन प्रार्थना अंग्रेजी भाषा में करने या किसी विद्यालय में अन्य भाषा प्रचलित हो तो उसमें करने का प्रावधान किया है। विद्यार्थियों में स्क्रीन टाइम कम करने और समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित […]
Spread the love कानपुर में 10 साल पहले हुए ईशा हत्याकांड में दोषी पूर्व दरोगा ज्ञानेंद्र सिंह को अपर जिला जज चतुर्थ शुचि श्रीवास्तव ने उम्रकैद और 60 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। ईशा की हत्या सिर धड़ से अलग करके की गई थी। पुलिस को उसका धड़ तो मिल गया था, लेकिन […]