बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र से लापता बेसिक शिक्षक पुष्पेंद्र गंगवार शनिवार रात एक बजे घर लौट आए। पत्नी के आत्मदाह की धमकी के बाद पुष्पेंद्र के घर शनिवार शाम से ही पुलिस लगाई गई थी। पुलिस ने पुष्पेंद्र को थाने बुलाकर बात की तो कर्ज से परेशान होने व पिता की बेरुखी की बात बताई।
Trending Videos
त्रिलोक विहार निवासी पुष्पेंद्र गंगवार नौ अप्रैल से लापता थे। उनका मोबाइल फोन घर पर ही था। पुष्पेंद्र की पत्नी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी कर पुलिस को चेतावनी दी थी कि यदि उनके पति को नहीं खोजा गया तो वह 24 घंटे के अंदर बच्चों समेत आत्मदाह कर लेंगी।
शनिवार शाम वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर एसएसपी अनुराग आर्य ने पुष्पेंद्र के घर महिला पुलिस तैनात कर दी। इसके पांच घंटे बाद ही रात एक बजे पुष्पेंद्र नाटकीय ढंग से घर लौट आए।
पुष्पेंद्र ने सुनाई तीर्थ यात्रा की कहानी, तस्दीक करेगी पुलिस
पुष्पेंद्र से मामले की जांच कर रहे दरोगा दीपक यादव के साथ ही सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने भी पूछताछ की। पुष्पेंद्र ने बताया कि नौ अप्रैल की रात घर से निकलने के बाद वह 12 अप्रैल को कटरा होकर वैष्णो माता धाम गए। फिर अमृतसर के लिए निकले। 16 को वापस दिल्ली आकर हरिद्वार चले गए। 17 व 18 को वहां रुकने के बाद 19 को दिल्ली आए। वहां से रात में बस से बरेली आए और घर लौटे।
Spread the love {“_id”:”67a0d99ecce1c91c77002121″,”slug”:”delhi-assembly-elections-despite-being-the-main-star-campaigner-mayawati-remained-away-only-akash-anand-wa-2025-02-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दिल्ली विधानसभा चुनाव: मुख्य स्टार प्रचारक होने के बाद भी दूर रहीं मायावती, अकेले आकाश आनंद ही दिखे मैदान में”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} दिल्ली विधानसभा चुनाव। – फोटो : अमर उजाला। विस्तार दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुख्य स्टार प्रचारक होने के बावजूद बसपा अध्यक्ष मायावती ने कोई भी रैली अथवा जनसभा […]
Spread the love – हजरतगंज चौराहे से रायल होटल (बापू भवन) चौराहे तक विधानसभा मार्ग पर यातायात पूर्ण रूप से 25 जनवरी को दोपहर दो बजे से ही बंद कर दिया जाएगा। – नावेल्टी (लालबाग) चौराहे से कैपिटल तिराहे के मध्य निर्धारित समय के दौरान यातायात प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार पास वाले वाहन ही नावेल्टी […]
Spread the love उत्तर प्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने 105 से 120 लाख करोड़ रुपये निवेश जुटाने का लक्ष्य रखा है। मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 26 से 30 लाख करोड़ रुपये निवेश की […]