Bareilly News: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर दी जान, धर्मस्थल पर पेड़ से लटका मिला शव
होम

Bareilly News: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर ने फंदा लगाकर दी जान, धर्मस्थल पर पेड़ से लटका मिला शव

Spread the love


बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में एक हिस्ट्रीशीटर रमेश (38 वर्ष) ने नीम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। रमेश करीब 12 दिन पहले ही सात साल बाद जेल से छूटकर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर अग्रिम विधि कार्रवाई शुरू कर दी है।




जानकारी के मुताबिक ग्राम मिर्जापुर निवासी प्रेम सिंह शनिवार रात अपने खेत से भूसा लेकर लौट रहे थे। उन्होंने धर्मस्थल के पास नीम के पेड़ पर रमेश को रस्सी से लटका देखा। प्रेम सिंह ने तत्काल गांव में सूचना दी, जिसके बाद जसवीर सिंह और मृतक के भाई सुरेश, अजय व चंद्रपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने रमेश की पहचान की और शव को नीचे उतारा। मृतक रमेश अविवाहित था और उसके परिवार में छह भाई हैं, जिनमें से एक वीरपाल की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। रमेश विगत सात अप्रैल को ही सात साल बाद जेल से छूटकर आया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *