बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर के पास 30 साल से बंद पड़ी खेतान फैक्टरी में तेंदुआ पहुंच गया। बृहस्पतिवार शाम तेंदुए ने चौकीदार की गाय को घायल कर दिया। इस दौरान चौकीदार ने छत पर चढ़कर उसका वीडियो बना लिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाए गए हैं। तेंदुआ देखे जाने से इलाके में दहशत है।
Trending Videos
हाफिजगंज के गांव फैजुल्लापुर के पास खेतान फैक्टरी 240 बीघा से ज्यादा भूमि पर फैली हुई है। फैक्टरी 30 साल से बंद होने के कारण पूरे परिसर में पेड़, झाड़ियां उग आईं हैं। फैक्टरी में फैजुल्लापुर के अजय कुमार चौकीदारी करते हैं। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पहले भी उन्होंने तेंदुआ देखा था। वन विभाग की सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार रात तेंदुए ने उनकी गाय पर हमला कर दिया।
उन्होंने भागकर किसी तरह से जान बचाई और छत पर चढ़कर वीडियो बना लिया। सूचना पर वन दरोगा माधो सिंह, वनकर्मी अकबर अली, असरफ अली आदि पहुंचे। वीडियो देखने के बाद उन्होंने तेंदुआ होने की बात कही। तेंदुआ को पकड़ने के लिए परिसर में पिंजरे लगवा दिए गए हैं। डीएफओ दीक्षा भंडारी ने बताया कि टीम कांबिंग कर रही है। पिंजरे लगवाए गए हैं। लोगों को जागरूक भी किया गया है।
Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार सुबह हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 15189.7 करोड़ के निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके तहत मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, गौतमबुद्धनगर, सोनभद्र, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ में मेगा एवं सुपर मेगा श्रेणी की 12 औद्योगिक इकाइयों को जल्द लेटर ऑफ कंफर्ट (सहमति पत्र) जारी किया […]
Spread the love {“_id”:”694e2f615d96fe4330047ee0″,”slug”:”new-year-2026-hotels-and-guest-houses-full-in-mathura-vrindavan-huge-crowd-of-devotees-will-be-gathered-2025-12-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”New Year 2026: मथुरा-वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउस फुल, उमड़ने लगी भीड़; बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} मथुरा में नववर्ष को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यातायात से लेकर भीड़ प्रबंधन तक, हर इंतजाम पुख्ता होंगे। नए साल से पहले पांच लाख […]
Spread the love बरेली में लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की किल्लत के बीच अब उपभोक्ताओं को फोन नंबर बदलने के लिए 90 दिन इंतजार करना पड़ेगा। पेट्रोलियम कंपनियों ने पोर्टल पर तत्काल फोन नंबर बदलने की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। बायोमीट्रिक जांच के साथ ही केवाईसी होगी।
गैस एजेंसी संचालकों के मुताबिक […]