प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना इलाके के सगरासुंदरपुर बाजार में मां-बेटे और बहू की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिया के पिता ने जमीन के विवाद में चार लोगों पर साजिश कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।
सगरासुंदरपुर बाजार की रहने वाली आशा (48), बेटा अंकित (26) और बहू रिया (22) का बृहस्पतिवार की सुबह घर में एक बेड पर शव मिला था। तीनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई रही थी।
Trending Videos
2 of 9
अंकित के घर के पीछे पड़ा सामान
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामाद का कई लोगों से चल रहा था विवाद
मामले में रात को अंतिम संस्कार के बाद लौटे मृतका रिया के पिता गौरापूरे बदल निवासी दीप कुमार पटवा ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि दामाद अंकित के मकान का विवाद गड़वारा निवासी भोला पटवा, उसके बेटे सत्यम पटवा, गौराडांड निवासी राजू पटवा तथा उसके भाई मनोज पटवा से चल रहा था।
3 of 9
मां-बेटे और बहू की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार उन लोगों ने धमकी भी दी थी। उन्हें यकीन है कि बुधवार की रात इन लोगों ने साजिश रचकर खतरनाक जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों की हत्या की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
4 of 9
मां-बेटे और बहू की मौत के बाद पूछताछ करते पुलिस अफसर
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में भी नहीं मिला कोई सुराग
सूत्रों के अनुसार, रात में ही नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं घर में लगे सीसीटीवी को खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद से रात के बीच कोई भी घर के भीतर नहीं घुसा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रिश्तेदारों से बातचीत की। साथ ही जल्द पूरी वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया।
5 of 9
अंकित और रिया की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में बाबा ने की थी झाड़ फूंक
मृतका आशा के घर शकूहाबाद का रहने वाला बुजुर्ग बाबा सिराज झाड़ फूंक करने आता जाता था। चर्चा है कि रात में उसकी अंकित से बातचीत हुई थी। उसने अपना व पत्नी रिया का सिर भारी होने की बात बताते हुए फूंक मारने को कहा था। वीडियो काल पर ही बाबा ने झाड़ फूंक किया था। इस दौरान रिया ठहाके मारकर हंसी भी थी। कुछ देर बाद बाबा फोन करने लगा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मामले में बाबा सिराज से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
Spread the love 02:57 AM, 09-May-2026 Aligarh News: टूटी रिंग पर मुक्केबाजी..खिलाडि़यों की मेहनत पर चोट स्पोर्ट्स स्टेडियम की बदहाल बॉक्सिंग रिंग खिलाड़ियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। जर्जर रिंग पर अभ्यास के दौरान कई बार खिलाड़ी घायल भी हो जाते हैं। सुविधाओं के अभाव में कई खिलाड़ी तो अन्य शहरों में […]
Spread the love {“_id”:”69f1a9d969951efe0208471a”,”slug”:”speeding-car-hits-bike-one-killed-and-another-critically-injured-near-agra-2026-04-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रफ्तार का कहर: कार ने रौंद दिए बाइक सवार, एक युवक की मौके पर मौत; दूसरे की हालत गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} देवेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 12:18 PM IST आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से […]
Spread the love लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बसखारी गांव से चकई जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह एक महिला का अर्धनग्न शव राजपाल के बाग के पास झाड़ियों में मिला। शव औंधे मुंह पड़ा था। शव के पास मोबाइल फोन मिला। Source link