Bareilly News: बरेली में 51.53 फीसदी ही हो सकी गेहूं खरीद, मंडल में बदायूं पहले स्थान पर
होम

Bareilly News: बरेली में 51.53 फीसदी ही हो सकी गेहूं खरीद, मंडल में बदायूं पहले स्थान पर

Spread the love


बरेली मंडल में अब तक 51.33 फीसदी गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है। मंडल में बदायूं जिला 52.41 फीसदी खरीद के साथ पहले स्थान पर है, जबकि बरेली जिला दूसरे पायदान पर है।

बरेली जिले में 64,000 मीट्रिक टन के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 32,981.95 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है। यह लक्ष्य का लगभग 51.53 फीसदी है। शाहजहांपुर जिले में 48.57 फीसदी खरीद हुई है, जिससे वह मंडल में तीसरे स्थान पर है। वहीं, पीलीभीत जिला 23.17 फीसदी खरीद के साथ चौथे पायदान पर है। 

बरेली जिले में खरीदे गए गेहूं में से 24,592.78 मीट्रिक टन गेहूं भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को भेजा जा चुका है। जिला विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले में कुल 121 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही खरीद की स्थिति में और सुधार देखने को मिलेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *