{“_id”:”68525c9df47867f86e0f0db2″,”slug”:”mortar-shell-found-near-railway-line-in-bareilly-2025-06-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bareilly News: रेल लाइन के पास मोर्टार सेल मिलने पर मची खलबली, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बरेली के सुभाषनगर क्षेत्र में बुधवार सुबह मोर्टार सेल मिलने पर खलबली मच गई। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। मोर्टार की जांच की गई।
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालते समय सेना का मोर्टार सेल मिला है। सूचना पर पुलिस और सेना की यूनिट मौके पर पहुंच गई। मोर्टार सेल को सेना के बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। छानबीन की जा रही है कि मोर्टार सेल यहां तक कैसे पहुंचा। रेल लाइन से कुछ दूरी पर ही सैन्य क्षेत्र भी है।
Trending Videos
दो दिन भारी बारिश के दौरान कई स्थानों पर रेल लाइन की मिट्टी धंस गई है। इन स्थानों पर जेसीबी के जरिये मिट्टी डालने का काम किया जा रहा है। मंगलवार रात एक बजे सुभाषनगर में रेल लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। यहां काम में लगे श्रमिकों को मिट्टी के ढेर में संदिग्ध वस्तु मिली। इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। एसपी सिटी मानुष परीक और सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। देखा तो पता लगा कि यह मोर्टार सेल है। रात में ही सेना की यूनिट को सूचना दी गई। सेना का बम स्क्वायड भी मौके पर आ गया। बम निरोधक दस्ते ने मोर्टार सेल को निष्क्रिय कर दिया।
Spread the love {“_id”:”6a43f0500aa8b0a41808a339″,”slug”:”weather-update-monsoon-arrives-in-the-state-monsoon-rains-likely-in-a-day-or-two-2026-06-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Weather Update: मानसून पहुंचा प्रदेश, एक दो दिन में हो सकती मानसूनी बारिश, मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Wed, 01 Jul 2026 12:11 AM IST Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो कानपुर में एक दो दिन में […]
Spread the love UP Panchayat Elections: यूपी में पंचायत चुनाव से पहले नगरीय सीमाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके चलते मतदाता सूची में हो रही संशोधन प्रक्रिया में रोक लग सकती है। Source link
Spread the love औरैया में बिना आमंत्रण के पत्नी अपने चाचा के बेटे की शादी में शामिल होने गई तो नाराज पति की उससे बहस हो गई। इसके बाद पति ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। Source link