भास्कर अपडेट्स:  बंगाल में बकरीद की छुट्टी घटाकर एक दिन की गई
टिपण्णी

भास्कर अपडेट्स: बंगाल में बकरीद की छुट्टी घटाकर एक दिन की गई

Spread the love


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में शुभेंदु सरकार ने बकरीद की छुट्टी में बदलाव किया है। अब सिर्फ 28 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इससे पहले ममता सरकार ने 26 और 27 मई की छुट्टी का ऑर्डर जारी किया था।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, 10 सदस्य शामिल

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को संसद की पिटीशन कमेटी (याचिका समिति) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने इस समिति का पुनर्गठन करते हुए इसमें सदन के 10 सदस्यों को शामिल किया है।

इस समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुबाशीष खुंटिया, रोंगवरा नरजारी और संदोष कुमार पी. को सदस्य बनाया गया है।

तमिलनाडु में 10 साल की बच्ची की किडनैपिंग के बाद हत्या, दो गिरफ्तार; CM विजय ने जांच के आदेश दिए

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के सूलूर में 10 साल की बच्ची की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे राज्य में शोक और गुस्से का माहौल है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मामले को भयावह बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं। CM विजय ने X पर पोस्ट कर कहा, “मैंने पुलिस को मामले की विस्तृत और त्वरित जांच कर जल्द चार्जशीट दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।

घटना को लेकर विपक्ष ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। DMK नेता उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया कि नई सरकार बनने के 12 दिनों के भीतर 30 से ज्यादा गंभीर घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें यौन हिंसा और गांजा तस्करी के मामले भी शामिल हैं।

AIADMK प्रमुख एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इसमें विफल रही है। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।

नासिक TCS मामले में पुलिस ने 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, 9 पर FIR दर्ज

नासिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। मामला छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न और कथित धर्म परिवर्तन के प्रयास से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में अब तक 9 FIR दर्ज की गई हैं और जांच के लिए SIT का गठन किया गया है। इसमें दानिश एजाज शेख, तौसिफ बिलाल अटार, निदा एजाज खान और मतीन माजिद पटेल को आरोपी बनाया गया है।

मामले में 17 गवाहों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट, व्हाट्सऐप चैट, मोबाइल डेटा और ईमेल रिकॉर्ड को सबूत के तौर पर शामिल किया गया है। इसके अलावा नाम बदलने की कथित कोशिश से जुड़े दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, जाति प्रमाणपत्र और पहचान परेड से जुड़े रिकॉर्ड भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे अतिरिक्त सबूत मिलने पर सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वहीं, बाकी 8 मामलों की जांच भी जारी है। सभी आरोपियों की जमानत याचिका अब तक कोर्ट खारिज कर चुकी है।

संसद सुरक्षा चूक मामले में दिल्ली पुलिस ने 13 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संसद सुरक्षा चूक मामले में चौथी सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। यह मामला 13 दिसंबर 2023 को संसद में हुई सुरक्षा चूक से जुड़ा है।

करीब 13 हजार पन्नों की इस चार्जशीट में आतंकवादी गतिविधि, आपराधिक साजिश, दंगा भड़काने और सबूत मिटाने जैसी धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों पर UAPA के तहत भी कार्रवाई की गई है।

असम में 10 हजार याबा टैबलेट और हेरोइन जब्त, 2 गिरफ्तार

असम पुलिस ने कछार जिले से 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 ग्राम हेरोइन और 10 हजार याबा टैबलेट मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी शनिवार को दी। पुलिस ने शुक्रवार को बराक नदी में एक नाव से यह बरामदगी और गिरफ्तारी की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। याबा टैबलेट भारत में प्रतिबंधित हैं, क्योंकि इनमें मेथामफेटामाइन नामक नशीला पदार्थ पाया जाता है।

अहमदाबाद की 12 मंजिला इमारत में लगी आग, 20 लोग सुरक्षित निकाले

अहमदाबाद के जोधपुर इलाके में शनिवार को 12 मंजिला इमारत में आग लग गई। आग लगने के बाद 20 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या बिजली संबंधी खराबी हो सकती है। आग पर काबू पाने के लिए 10 फायर टेंडर लगाए गए।

कर्नाटक में कार और लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में शनिवार को कार और लॉरी की टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसा लाडलापुर इलाके के पास हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

इससे पहले पिछले महीने कर्नाटक के यादगीर जिले में कार और बस की टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो बच्चे घायल हुए थे। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे और रायचूर जिले के सिरवार तालुक के रहने वाले थे।

केरल में बेकाबू हाथी ने मचाया उत्पात, वाहनों और संपत्तियों को नुकसान

केरल के त्रिशूर में शनिवार सुबह एक हाथी बेकाबू हो गया। हाथी ने कई वाहनों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस के मुताबिक, हाथी मंदिर से लौटते समय अचानक उग्र हो गया और शहर में करीब दो किलोमीटर तक दौड़ता रहा।

घटना में एक कार सवार महिला की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हाथी ने अपनी सूंड और दांतों से कार उठाकर पलटत दिया। हाथी के वहां से हटने के बाद लोगों ने महिला को कार से बाहर निकाला। वह बिना किसी चोट के सुरक्षित बच गई।

करीब एक घंटे बाद महावतों ने हाथी के पिछले पैरों में जंजीर डालकर उसे काबू किया। हालांकि, इसके बाद भी हाथी पूरी तरह शांत नहीं हुआ था।

दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो फ्लाइट नवी मुंबई डाइवर्ट हुई

दिल्ली से शिरडी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शिरडी में खराब मौसम और भारी बारिश के कारण नवी मुंबई डाइवर्ट करना पड़ा।

इसी तरह की एक अन्य घटना में 8 मई को कोलकाता से पटना जा रही फ्लाइट को भी खराब मौसम की वजह से लखनऊ मोड़ दिया गया था।

लेह के पास सेना का चीता हेलिकॉप्टर क्रैश; 20 मई की घटना, मेजर जनरल समेत 3 घायल हुए थे, सेल्फी वायरल

लेह के पास तांगत्से इलाके में 20 मई को भारतीय सेना का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में मेजर जनरल समेत तीन अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी 23 मई को सामने आई।

इस सिंगल-इंजन हेलीकॉप्टर को एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर उड़ा रहे थे, जबकि इसमें यात्री के तौर पर 3 इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, मेजर जनरल सचिन मेहता सवार थे।

दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट नवी मुंबई डायवर्ट, खराब मौसम के कारण बदलना पड़ा रूट

दिल्ली से शिरडी जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को नवी मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। डेस्टिनेशन एयरपोर्ट पर खराब मौसम की वजह से सुरक्षित लैंडिंग मुमकिन नहीं थी। यह फ्लाइट शुक्रवार को शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड होने वाली थी, लेकिन इलाके में खराब मौसम बने रहने की वजह से इसे डायवर्ट करना पड़ा, जिससे फ्लाइट ऑपरेशन में रुकावट आई।

दिल्ली में विधायक करनैल सिंह ने हथौड़े से मदरसे की दीवार गिराई, अवैध निर्माण का आरोप लगाया

दिल्ली के पीतमपुरा (शकूर बस्ती) क्षेत्र में रामलीला ग्राउंड के पास दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की दो एकड़ जमीन पर कथित तौर पर अवैध रूप से बनाए जा रहे मदरसे की दीवार को स्थानीय निवासियों के विरोध के बाद ढहा दिया गया।

भाजपा विधायक और मंदिर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शुक्रवार को हथौड़ा मारकर इस निर्माण को गिराया। इससे पहले उनके नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण नहीं रोकने पर डीडीए के खिलाफ प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि इस सरकारी जमीन पर पहले कब्जा करके मस्जिद बनाई गई और अब वहां मदरसा तैयार किया जा रहा था। उन्होंने कहा- चार दिन पहले भी मैंने मौलवी को मना किया था, लेकिन निर्माण जारी रहा। हम दिल्ली में, खासकर अपने इलाके में, ऐसा नहीं चलने देंगे। हाई कोर्ट भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का संज्ञान ले चुका है।

UPSC उम्मीदवारों को ईमेल से भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड

UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के उम्मीदवारों की सुविधा के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, उन्हें ईमेल के जरिए ई-एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे।

UPSC ने उम्मीदवारों से अपने रजिस्टर्ड ईमेल और स्पैम फोल्डर चेक करने को कहा है। 24 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए करीब 8.19 लाख आवेदन आए हैं।

सुप्रीम कोर्ट बोला- महिला का नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो वायरल करने की धमकी देना भी अपराध

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि किसी महिला के नहाने या कपड़े बदलने का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देना आपराधिक डराने का गंभीर अपराध है। कोर्ट ने एक आरोपी की सजा को बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसा करना महिला की गरिमा और निजता का उल्लंघन है।

मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर संबंध बनाए और बाद में उसका निजी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोर्ट ने कहा कि मोबाइल या वीडियो बरामद न होने पर भी दूसरे मजबूत सबूतों के आधार पर सजा दी जा सकती है।

जम्मू-कश्मीर- सुरक्षाबलों ने पुंछ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। यह अभियान सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सीमा से जुड़े जंगलों में चलाया गया।

अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने और इलाके में निगरानी बढ़ाने के लिए की जा रही है। ऑपरेशन में मेंढर सेक्टर के कई जंगल क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

केरल में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

केरल के तिरुवनंतपुरम में एक व्यक्ति से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.19 करोड़ रुपए की ठगी की गई। आरोपियों ने खुद को ब्रिटेन की इन्वेस्टमेंट कंपनी का अधिकारी बताकर सोशल मीडिया और वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए भरोसा जीता। बाद में पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में पैसे जमा करवाए गए।

पुलिस जांच के बाद पलक्कड़ के रहने वाले 47 साल रमेश को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि निवेश केवल SEBI से रजिस्टर्ड ब्रोकर के जरिए ही करें।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *