Fact Check: पश्चिम बंगाल के दस महीने पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: पश्चिम बंगाल के दस महीने पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में भीड़ के बीच कुछ लोग रस्सी से बंधे नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाला का है, जहां कुर्बानी के लिए गाय बेचने आये दो कसाइयों को लोगों ने पकड़ लिया है। वीडियो को राज्य में भाजपा सरकार के आने का बाद का बताया जा रहा है।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 10 महीने पहले का है। उस समय पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार थी। 

क्या है दावा  

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के आने का बाद कुर्बानी के लिए गाय बेचने आये दो कसाइयों को लोगों ने पकड़ लिया हैं। 

आयुष कुमार मिश्रा जय महाकल (@AyushKu83719740) नाम के एक्स यूजर ने लिखा,’ चिच्चा भूल गए थे कि  अब इनकी बाजी सरकार में नहीं है.. बंगाल में कुर्बानी के लिए गाय बेचने आये दो कसाइयों को गौपुत्रों ने रंगे हाथों पकड़ लिया… दोनों के पास न तो गाय का मालिक होने का कोई प्रमाण था न ही खुद के भारतीय होने का..हिन्दुओं ने दोनों को पुलिस को सुपुर्द किया’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।



पड़ताल 


इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  The Siasat Daily के एक्स अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह पोस्ट 3 अगस्त 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में शुक्रवार, 1 अगस्त को कृषि उद्देश्यों के लिए मवेशियों को ले जा रहे मुस्लिम मवेशी व्यापारियों के एक समूह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।





इसके बाद हमें इंडिया टुडे की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 2 अगस्त 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि दुर्गापुर में कोक ओवन पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गैमन ब्रिज के पास हुई एक घटना के बाद तनाव बढ़ गया। इस घटना में भाजपा युवा शाखा के सदस्यों ने कथित तौर पर मवेशियों से भरी एक पिकअप वैन को रोका, उसमें सवार लोगों पर हमला किया, उन्हें बांध दिया और उनके कान पकड़कर उन्हें उठने-बैठने के लिए मजबूर किया। बताया जा रहा है कि पीड़ित अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय से हैं। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने कोक ओवन पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर इस मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।






आगे की पड़ताल में हमें पश्चिम बंगाल पुलिस की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 1 अगस्त 2025 को साझा की गई है। यहां बताया गया है कि कल दुर्गापुर में खेती के लिए मवेशी ले जा रहे अल्पसंख्यक समुदाय के दो व्यक्तियों को एक विशेष राजनीतिक दल से जुड़े कुछ गुंडों ने बंधक बना लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।





पड़ताल का नतीजा 


हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को 10 महीना पुराना पाया है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *