बरेली में सपा नेता के यहां 7.6 किलोवॉट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। वहीं विद्युत निगम ने भी इसको सोमवार को अभियान के दौरान पकड़ी गई सबसे बड़ी चोरी बताया है। यह मामला फरीदपुर के ऊंचा गांव में रहने वाले सपा जिला उपाध्यक्ष लिटिल के घर का है। जहां पर वह अपने भाई सबीउद्दीन के साथ रहते हैं। टीम ने घर के कनेक्शन से दुकानों में सप्लाई और एसी के लिए कटिया पकड़ी है।
Trending Videos
अधिशासी अभियंता विपुल कुमार जैन के मुताबिक सपा जिला उपाध्यक्ष के यहां कटिया डालकर एसी चलाये जा रहे थे। इतना ही नहीं, दुकानों के कनेक्शन के लिए घरों के मीटर से बिजली दी जा रही थी। आकलन करने पर 7.626 किलोवॉट की बिजली चोरी सामने आई है। चेकिंग को पहुंची बिजली निगम की टीम के साथ भी भाई सबीउद्दीन ने नोकझोंक की और कार्रवाई का विरोध किया। इस पर बिजली निगम को पुलिस बुलानी पड़ी।
सबीउद्दीन के मुताबिक उनके नाम से कोई बिजली का कनेक्शन नहीं है। वह अपने परिवार के साथ घर में ताला डालकर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उन्हें बिजली चोरी के मामले में कोई जानकारी नहीं है। वहीं ऊंचा गांव में ही जुबैर के यहां भी 5.44 किलोवाट और मुशीर अहमद के यहां 3.563 किलोवाट बिजली चोरी पकड़ी गई। कार्रवाई करने गई टीम में एक्सईएन हरीश कुमार के नेतृत्व में चार एसडीई, पांच जेई और अन्य बिजली कर्मचारी शामिल रहे।
Spread the love 04:41 AM, 12-Feb-2025 वाराणसी में पानी का आया दोगुना बिल : 28 हजार लोगों का चकराया सिर, अमृत योजना पर सवाल; सदन में भी उठा था मुद्दा पानी का ज्यादा बिल आने पर बनारस के तकरीबन 28 हजार लोग परेशान हैं। उन्हें यह भी चिंता है कि विभाग इस पर कहीं ब्याज […]
Spread the love {“_id”:”68994b7496027beba90b3b43″,”slug”:”son-of-former-chairman-of-tundla-brutally-beat-up-a-teacher-2025-08-11″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: शिक्षिका को इस कदर पीटा, फाड़ दिया कान का पर्दा; वो चीखती रही…पूर्व चेयरमैन के बेटे को नहीं आया रहम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} टूंडला के पूर्व चेयरमैन के बेटे ने शिक्षिका को बेरहमी से पीटा। वो चीखती रहीं, लेकिन आरोपी को रहम नहीं आया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस […]