Bareilly Weather: धूप ने बढ़ाई तपिश, बरेली में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दिन का तापमान
होम

Bareilly Weather: धूप ने बढ़ाई तपिश, बरेली में 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दिन का तापमान

Spread the love


बरेली में बीते सप्ताह बारिश के बाद आसमान साफ होने से निकल रही धूप अब तपिश का अहसास कराने लगी है। बृहस्पतिवार को दिनभर तेज धूप हुई और पारा 40 डिग्री सेल्सियस  के करीब जा पहुंचा। मौसम विभाग ने 72 घंटे तक तपन जारी रहने और फिर हल्की राहत की उम्मीद जताई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार सप्ताह भर में अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज हो रही है। हालांकि, आगामी दो-तीन दिन तक कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने से शुष्क पछुआ हवा जारी रहेगी और पारा बढ़ेगा। दूसरी ओर, कर्नाटक और महाराष्ट्र के प्रतिचक्रवात के मध्य भारत की ओर खिसकने से तापमान में मामूली वृद्धि के बाद फिर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदलेगी। आंशिक बादल मंडराने से तापमान में थोड़ी कमी आने की संभावना है। इस विक्षोभ के प्रभाव से जिन क्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा वहां रिमझिम के आसार हैं।

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.3 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री कम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 60 फीसदी और गति 25-30 किमी प्रति घंटे दर्ज की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *