टिपण्णी

BRICS सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा सख्त: सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर – New Delhi News

Spread the love




ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था बेहद मजबूत कर दी गई है। प्रमुख इलाकों, संवेदनशील स्थानों और महत्वपूर्ण मार्गों पर सुरक्षा एजेंसियां लगातार नजर रख रही हैं। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। कैमरों की फुटेज में संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई देने पर कंट्रोल रूम में तत्काल अलर्ट पहुंच रहा है। इसके बाद संबंधित पुलिस टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। सम्मेलन के मद्देनजर प्रमुख सड़कों, चौराहों, प्रवेश और निकास मार्गों के साथ आयोजन से जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है। सीसीटीवी के जरिए वाहनों और लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है। पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाया गया है। अलग-अलग स्तर पर अधिकारियों और टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। कंट्रोल रूम से तत्काल भेजी जाती है टीम सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था में कंट्रोल रूम की अहम भूमिका है। यहां शहर के विभिन्न हिस्सों से आने वाली कैमरों की लाइव फुटेज पर नजर रखी जा रही है। किसी कैमरे में संदिग्ध व्यक्ति या वाहन नजर आने पर संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना दी जाती है। इसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच करती है और जरूरत के अनुसार कार्रवाई करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *