Pune Bridge On Indrayani River Collapsed: पुणे की इंद्रायणी नदी पर पुल टूटने से 10 से 15 पर्यटक बह गए हैं, कुछ का रेस्क्यू किया गया है। इस समय पांच लोगों की मौत की पुष्टि भी कर दी गई है। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए हैं। इस समय रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लोगों को बचाने की कोशिश हो रही है।
बताया जा रहा है कि जिस समय पुल पर कई पर्यटक चढ़े हुए थे, तब वो अचानक से टूट गया। बड़ी बात यह है कि इस पुल को दो से तीन महीने पहले बंद कर दिया गया था, लेकिन फिर भी यहां पर्यटक लगातार आ रहे थे। इसी वजह से जांच की जाएगी कि यह हादसा कहीं किसी लापरवाही की वजह से तो नहीं हुआ। इस समय मौके पर भारी भीड़ मौजूद है, स्थानीय लोग भी लगातार मदद कर रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पुणे की इंद्रायणी नदी एक बड़ा पर्यटन स्थल है, हर साल इस मौसम लोग यहां आते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से इस पुल को बंद किया गया था, लेकिन फिर भी लोगों का आना जारी था। शुरुआती जानकारी के अनुसार ज्यादा दबाव की वजह से पुल टूट गया।









