Budaun News: कछला घाट पर गंगा में डूबकर चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, 24 घंटे बाद छह किमी दूर मिले शव
होम

Budaun News: कछला घाट पर गंगा में डूबकर चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, 24 घंटे बाद छह किमी दूर मिले शव

Spread the love


बदायूं के उझानी में कछला घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे दोनों किशोरों के शव मंगलवार सुबह बरामद कर लिए गए। दोनों के शव घटनास्थल से करीब छह किलोमीटर दूर मिले। शव देखते ही परिवार के लोग गश खाकर गिर गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

Trending Videos

राजस्थान के भरतपुर जिले के चिटसाना थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर निवासी परिवार के 35 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से सोमवार की सुबह कछला घाट आए थे। यह लोग परिवार के बुजुर्ग अमरीश की अस्थियों का विसर्जन करने के बाद गंगा स्नान करने लगे। इसी दौरान सुमित (17) पुत्र विजय सिंह, सुमीर (16) पुत्र रामवीर के साथ ही गौरव (21), दीवान (17), मोनू (18) और राजरानी (17) गहरे पानी में चले गए। 

यह भी पढ़ें- UP Road Accident: बरेली से जयपुर जा रही डबल डेकर बस पलटी, एक की मौत, 35 यात्री घायल

उनको डूबता देखकर परिवार के लोग शोर मचाने लगे। शोर सुनकर नाविक और गोताखोरों ने मोनू, राजरानी, गौरव और दीवान को बाहर निकाल लिया। चारों का प्राथमिक उपचार कराया गया तो उनको होश आया। वहीं सुमित और सुमीर को गोताखोर नहीं तलाश पाए थे। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने इसकी जानकारी एसडीएम को दी। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *