Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, हत्या या हादसा… पता लगाने में जुटी पुलिस
होम

Budaun News: फार्म हाउस पर मिला चौकीदार का रक्तरंजित शव, हत्या या हादसा… पता लगाने में जुटी पुलिस

Spread the love


बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह एक फार्म हाउस पर चौकीदार का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी उस समय हुई जब खेत मालिक दूध लेने फार्म हाउस पर पहुंचे। उन्होंने रक्तरंजित शव देखा तो दंग रह गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस के साथ सीओ सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। एसपी ग्रामीण हृदेश कठेरिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया है।   

Trending Videos



जानकारी के मुताबिक बिल्सी निवासी नरेश माहेश्वरी का खेत कछला-शाहबाद हाईवे किनारे है। वहां पर उन्होंने फार्म हाउस बना रखा है। गाय भी पाल रखी है। फार्म हाउस पर चौकीदार के तौर पर मुजरिया निवासी सुरेंद्र सिंह (65) करीब 20 साल से काम करते आ रहे थे। वह फार्म हाउस की दूसरी मंजिल पर ही सोते थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *