केंद्र सरकार के आज राष्ट्रीय में जाति जनगणना को शामिल करने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जाति जनगणना पहला कदम है हमें इससे आगे जाना है, यह हमारा विजन है इन्होंने इसे Adopt किया है। हम इसका स्वागत करते हैं लेकिन हमें इसकी तारीख बताई जाए।
लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, “हमने संसद में कहा था कि हम जाति जनगणना करवाएंगे। हमने यह भी कहा था कि हम 50% की सीमा को खत्म करेंगे, जो नकली दीवार है। नरेंद्र मोदी कहते थे कि सिर्फ 4 मामले हैं। पता नहीं क्या हुआ लेकिन अचानक 11 साल बाद जाति जनगणना की घोषणा कर दी गई। हम इसका पूरा समर्थन करते हैं लेकिन हम एक समय सीमा चाहते हैं।”
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हम जानना चाहते हैं कि यह कब तक होगा। यह पहला कदम है। तेलंगाना जाति जनगणना में एक मॉडल बन गया है और यह एक खाका बन सकता है। हम जाति जनगणना की रूपरेखा तैयार करने में सरकार को अपना समर्थन देते हैं… दो उदाहरण हैं – बिहार और तेलंगाना और दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर है।”









