chhattishgarh sukma security forces naxal encounter killed success anti naxal operation
धर्म आस्था

chhattishgarh sukma security forces naxal encounter killed success anti naxal operation

Spread the love


Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बल एक्शन ले रहे हैं और आज शनिवार को एक बार फिर सुकमा में नक्सलियों से एनकाउंटर में 16 को मार गिराया गया है। सुरक्षाबलों का कहना है कि अभी भी उन्होंने कई नक्सलियों को घेर रखा है और एनकाउंटर अभी भी चल रहा है।

दरअसल, न्यूज एजेंसी ANI ने सुकमा के एसपी किरण चव्हाण द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से बताया है कि सुकमा-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर उपमपल्ली केरलापाल इलाके के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर के चलते 16 नक्सली मारे गए हैं।

16 नक्सलियों की मौत की पुष्टि

नक्सलियों के खिलाफ जारी एनकाउंटर को लेकर बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया है कि 16 नक्सलियो के शव बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इस सफल ऑपरेशन में 2 जवान मामूली तौर पर चोटिल हुए हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *