Cinematographer of Karan Johar’s film accused of exploitation | करण जौहर की फिल्म के सिनेमेटोग्राफर पर शोषण का आरोप: धर्मा प्रोडक्शंस ने बयान जारी कर दी सफाई, ‘होमबाउंड’ को कांस में मिला था स्टैंडिंग ओवेशन
मनोरंजन

Cinematographer of Karan Johar’s film accused of exploitation | करण जौहर की फिल्म के सिनेमेटोग्राफर पर शोषण का आरोप: धर्मा प्रोडक्शंस ने बयान जारी कर दी सफाई, ‘होमबाउंड’ को कांस में मिला था स्टैंडिंग ओवेशन

Spread the love


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

करण जौहर की फिल्म ‘होमबाउंड’ कांस 2025 में सुर्खियों में रही। इस फिल्म को 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन मिला था। अब इस फिल्म के सिनेमेटोग्राफर प्रतीक शाह पर सेक्शुअल मिसकंडक्ट का आरोप लगा है। प्रतीक शाह आरोप लगाने के बाद करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस ने उन्हें लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है।

स्टेटमेंट में कहा गया कि प्रतीक ने उनके साथ लिमिटेड टाइम के लिए काम किया और उस दौरान उन्हें प्रतीक के खिलाफ फिल्म पर काम करने वाले किसी भी कलाकार या क्रू सदस्य से कोई शिकायत नहीं मिली।

होमबाउंड को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

होमबाउंड को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है और करण जौहर फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस की ओर से आधिकारिक बयान में कहा गया है- ‘धर्मा प्रोडक्शंस में हमारे साथ काम करने वाले किसी भी इंसान के साथ गलत व्यवहार या सेक्शुअल हैरेसमेंट को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है और हम सेक्शुअल हैरेसमेंट के केस को बहुत गंभीरता से लेते हैं। प्रतीक शाह होमबाउंड प्रोजेक्ट में एक फ्रीलांसर थे और लिमिटेड पीरियड के लिए फिल्म में काम किया था। हमारे साथ उनका जुड़ाव पूरा हो चुका है। इस सीमित समय के दौरान हमारी इंटरनल पॉश कमेटी को फिल्म होमबाउंड के किसी भी कास्ट और क्रू से उनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं मिली।’

31 मई को फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि ‘सत्ता के पदों पर बैठे पुरुषों के हिंसक बिहेवियर की गहन जांच होनी चाहिए।’ उन्होंने अपने ट्वीट में किसी का नाम लिए बिना लिखा, ‘अब्यूज चुप्पी में पनपता है। यह डर में पनपता है।’

पूरा मामला क्या है?

29 मई को एक इंडिपेंडेट फिल्ममेकर अभिनव सिंह ने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रतीक शाह के खिलाफ एक लंबा नोट लिखा। उन्होंने अपनी स्टोरी में प्रतीक को मैनिपुलेटिव और इमोशनली अब्यूसिव कहा था। अभिनव का दावा है कि जब उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, उसके बाद लगभग 20 लड़कियों ने उनसे कॉन्टैक्ट किया और प्रतीक को लेकर गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ा तो प्रतीक ने अपना सोशल मीडिया डिलीट या एक्टिवेट कर दिया।

प्रतीक ने जुबली और कंट्रोल जैसे प्रोजेक्ट पर भी काम किया है।

प्रतीक ने जुबली और कंट्रोल जैसे प्रोजेक्ट पर भी काम किया है।

अभिनव के बाद राइटर सृष्टि रिया जैन ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर कर करके प्रतीक शाह पर आरोप लगाया। रिया ने बताया कि प्रतीक पिछले चार सालों से उन्हें गलत मैसेज भेज रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *