CISCE Board ISC, ICSE Result 2026: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 10वीं (ICSE) 12वीं (ISC) का रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपी में बाराबंकी के मेधावी छात्रों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। आनंद भवन स्कूल के आयुष यादव ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर 12वीं में जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, अन्य छात्रों ने भी बेहतरीन अंक हासिल कर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए है।
वहीं, अब तक सामने आए परिणामों में श्री साईं इंटर कॉलेज की छात्रा प्रतिमा वर्मा ने 98.75 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज की छात्रा आर्या ने 97.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान अपने नाम किया।
आईसीएसई (कक्षा 10) में भी छात्रों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। श्री साईं इंटर कॉलेज के छात्र नवीन कुमार ने 92.6 प्रतिशत और छात्रा संस्तुति ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जब अमर उजाला ने इन होनहार छात्रों से बातचीत की तो सभी ने सफलता का मूल मंत्र एक ही बताया नियमित पढ़ाई और निरंतर अभ्यास। छात्रों ने कहा कि पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं होता है। रोजाना अध्ययन करना, उसे बीच में न छोड़ना और समय-समय पर रिवीजन करते रहना ही सफलता की कुंजी है। इन मेधावी छात्रों की सफलता ने यह साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है।








