Azamgarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। जनसभा स्थल पर नंद गोपाल नंदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनता को संबोधित किया। कहा कि अब आजमगढ़ आतंक का गढ़ नहीं अदम्य साहस का गढ़ बन गया है।
Trending Videos
सीएम योगी ने कहा कि वीर कुंवर सिंह द्वारा 1857 में लड़ी गई आजादी की लड़ाई के समय अगर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे होता तो तभी आजमगढ़ के साथ पूरा देश आजाद होता। कहा कि जाति के नाम पर राजनीति करने वाले पूर्वांचल में सिर्फ वोट मांगने आते थे, आज प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे को सोनभद्र से जोड़ते हुए विकास की गंगा बह रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने के लिए डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। काशी, विंध्याचल, चित्रकूट, अयोध्या के बाद अब तो हम मथुरा और वृंदावन की तरफ भी भिड़ गए हैं। कहा कि विरासत के साथ-साथ विकास पर भी काम करेंगे।
सीएम ने कहा जो सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, पहले से उसका टिकट रिजर्व कर दिया जाएगा। पहले विकास के नाम पर यह लोग डी कंपनी को पालते थे, यानी दाउद कंपनी। हमारी सरकार ने ऐसे लोगों को जहन्नुम का टिकट दे दिया।
Spread the love खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें संक्षिप्त विज्ञापन देखें विज्ञापन लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें बीते 30 मई को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद की यादव […]
Spread the love मंडी समिति परिसर के सब्जी खंड में रविवार देर रात भीषण आग लगने से कई दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों को भी चपेट में लेना शुरू […]
Spread the love रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। यहां व्यापारियों ने उनसे उनके आवास पर मुलाकात की। पाकिस्तान पर सेना द्वारा किए आपरेशन सिंदूर की सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कहा कि लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बनने से देश में राजधानी की शान बढ़ेगी। Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं लखनऊ […]