नयागंज से मेट्रो का निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व दोनों सांसद, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान और विधायक ट्रेन में चढ़े तो सीएम ने सभी से टिकट-टिकट कहते हुए पूछा टिकट लिया कि नहीं। इस पर विधायकों ने जवाब दिया कि वह तो अपने मुखिया के साथ हैं वही टिकट लेंगे। मुख्यमंत्री मुस्कराकर बोले, फिर तो विधानसभा अध्यक्ष हम सभी का टिकट लेंगे। इस बात पर सभी हंसने लगे। पूरे रास्ते वह मेट्रो अधिकारियों से भी जानकारी लेते रहे।
Trending Videos
मंडल अध्यक्षों से मिलने के लिए वापस लौटे सीएम योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करने रविवार को महानगर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों, अधिकारियों सभी से खुलकर बातें की। जिस समय वह चकेरी एयरपोर्ट पहुंचे वहां पर उनका जोरदार स्वागत किया। जब वह घाटमपुर पावर प्लांट जाने के लिए हेलीकॉप्टर में बैठने जा रहे थे, तो पीछे से भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह दौड़कर उनके पास पहुंचे। अनुराेध किया कि पार्टी के मंडल अध्यक्ष व मोर्चाें के जिलाध्यक्ष भी मिलना चाहते हैं। इस पर सीएम वापस लौटे और एक-एक करके सभी मंडल अध्यक्षों व मोर्चा अध्यक्षों से मिलें। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिह और मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन भी मौजूद रहीं।
Spread the love कार में युवक का शव मिलने से गुरुवार को इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार माह पहले ही युवक की शादी हुई थी। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सकरावा थाना क्षेत्र के मोहद्दीनगर रोड पर […]
Spread the love छठ पूजा के चौथे दिन मंगलवार को शहर स्थित घाटों, नहर और कृत्रिम तालाबों के किनारे भोर पहर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालु डाला में फल, ठेकुआ आदि पूजन सामग्री लेकर पहुंचे। उगह हे सूरज देव भेल भिनसरवा, अरघ के रे बेरवा…जैसे गीतों से माहौल भक्तिमय बना था। सबको सूर्य देव […]
Spread the love {“_id”:”6a94eb3dbf0cb2565202b4ee”,”slug”:”relationship-breakdown-social-media-suspicion-and-stubbornness-tear-families-apart-2026-08-31″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”रिश्तों में ‘रील’ का जहर: शादी के बाद पति-पत्नी में दरार आने की मुख्य वजह, हर माह 500 केस; टूट रहीं शादियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}} अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 31 Aug 2026 08:17 AM IST परिवार परामर्श केंद्र में हर महीने करीब 500 मामले […]