content creator Sharmishtha Panauli lawyer said She has kidney stones not being allowed to read newspapers in jail
स्वास्थ्य

content creator Sharmishtha Panauli lawyer said She has kidney stones not being allowed to read newspapers in jail

Spread the love


सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर विवादों में घिरी कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली अभी जेल में हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर सांप्रदायिक टिप्पणी की है। शर्मिष्ठा की जमानत को लेकर उनके वकील ने कहा है कि हम 13 जून से पहले ही उनको जेल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस मामले को लेकर हम एक दो दिन के भीतर ही फैसला लेंगे कि आगे क्या करना है।

शर्मिष्ठा पनोली के वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने कहा है, “हम 13 जून से पहले उसे जेल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। हम आज इस मामले पर बैठकर चर्चा करेंगे। हम एक या दो दिन में फैसला लेंगे कि हमें क्या करना है। वह (अलीपुर महिला सुधार गृह में) सही तरीके से हाइजीन मेंटेन नहीं कर पा रही है, जिसके वजह से वह अच्छा महसूस नहीं कर रही है। उसके किडनी में पथरी है। उसे समाचार-पत्र और पत्रिकाएं पढ़ने की अनुमति नहीं दी गई है। आज हमने अदालत में एक याचिका दायर की है ताकि उसे उसके मूल अधिकार मिल सकें। शर्मिष्ठा निर्दोष है। हम उसे जमानत पर बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

कौन है शर्मिष्ठा पनोली

कानून की पढ़ाई कर रही शर्मिष्ठा पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक टिप्पणी वाला पोस्ट किया था। जिसको लेकर खूब आलोचना हुई और शर्मिष्ठा ने पोस्ट डिलीट कर दिया। विवाद बढ़ने की स्थिति में सोशल मीडिया यूजर्स ने उन पर नफरत बढ़ाने के साथ कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में ज्यादा ट्रोलिंग होने के बाद शर्मिष्ठा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी।

‘बीजेपी बेशर्मी से ऑपरेशन सिंदूर का राजनीतिकरण कर रही’, प्रमोद तिवारी बोले- सशस्त्र बलों का अपमान करना बंद करें

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के एक्स पर 85 हजार और इंस्टाग्राम पर 90 हजार फॉलोअर्स हैं। वर्तमान समय में वो पुणे की एक यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई कर रही हैं। जबकि वो कोलकाता के आनंदपुर इलाके की निवासी है।

बता दें कि सोशल मीडिया पर उसके द्वारा किए गए पोस्ट को लेकर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान समेत कई लोगों ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया था। इस वीडियो में शर्मिष्ठा ने कथित तौर पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों की चुप्पी पर सवाल उठाए थे।   





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *