Cough Syrup Case: चार एजेंसियों, चार राज्यों और पांच जिलों की पुलिस को चकमा दे रहा शुभम जायसवाल
होम

Cough Syrup Case: चार एजेंसियों, चार राज्यों और पांच जिलों की पुलिस को चकमा दे रहा शुभम जायसवाल

Spread the love


कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के सिंडिकेट की कमान संभालने वाले भगोड़े शुभम जायसवाल को चार एजेंसियां, चार राज्यों और पांच जिलों की पुलिस तलाश रही है। तस्करी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शुभम जायसवाल ने भी फिल्म ‘पुष्पा’ की तरह तस्करी के लिए सभी हथकंडे अपनाए, जिसे न तो पावर का खौफ था और न ही पैसे की कमी। गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने भी सभी हथकंडे अपनाए। 90 दिन के अंदर इनाम राशि घोषित करने, कुर्की का नोटिस जारी करने, संपत्ति कुर्क करने और भगोड़ा घोषित करने तक की कार्रवाई हो गई, लेकिन एजेंसियां उसकी लोकेशन तक नहीं ले सकीं।


Trending Videos

उत्तर प्रदेश पुलिस की एसआईटी, नारकोटिक्स, ईडी और एसटीएफ की टीमें शुभम को तलाश रही हैं। हिमाचल, झारखंड, बिहार और यूपी के अलावा वाराणसी कमिश्नरेट, सोनभद्र, जौनपुर, चंदौली और गाजियाबाद की पुलिस को भी वह चकमा दे रहा है। 

इसे भी पढ़ें; UP News: गैस की किल्लत के बीच बड़ा खुलासा, बंद पेट्रोल पंप की बिल्डिंग से 230 से ज्यादा कमर्शियल सिलिंडर बरामद

पिछले 90 दिनों से एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिरकार शुभम जायसवाल कहां छिपा है। अंतिम बार पांच नवंबर को उसकी लोकेशन बाबतपुर एयरपोर्ट से दुबई की मिली थी। बीच में शुभम का एक वीडियो वायरल हुआ, लेकिन वह वीडियो कहां से और किसके माध्यम से जारी हुआ, यह भी एजेंसियां पता नहीं लगा सकीं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *