{“_id”:”679329677cd33c80ae0764af”,”slug”:”man-got-married-for-the-fifth-time-by-becoming-fake-police-inspector-bride-shocked-in-bareilly-2025-01-24″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: फर्जी दरोगा बनकर रचाई पांचवीं शादी, ससुराल पहुंची दुल्हन तो सच्चाई जानकर उड़ गए होश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में खुद को दरोगा बताकर युवक ने युवती के साथ विवाह रचा लिया। विवाह के बाद जब विवाहिता ससुराल पहुंची तब उसे उसकी सच्चाई पता चली। युवती के मुताबिक युवक उससे पूर्व चार शादी कर चुका है। यह बात भी उससे छिपाई गई थी।
Trending Videos
विवाह से पहले आरोपी ने युवती के पिता से ढाई लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले की जानकारी होने पर जब विवाहिता ने विरोध किया तो ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। घटना की तहरीर विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
चार युवतियों से पहले ही कर चुका है शादी
विवाहिता के परिजनों ने उसके पति के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है। उसने एक नहीं, बल्कि चार-चार शादियां कर रखी हैं। सभी में उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं। इसमें एक महिला जनपद गाजियाबाद, दूसरी थाना क्योलड़िया, तीसरी और चौथी महिला थाना बीसलपुर क्षेत्र की है। उसका सच पता चलने पर युवती और उसके घरवाले हैरान हैं।
नवाबगंज के कोतवाल राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। एक युवक पर फर्जी दरोगा होने का झांसा देकर शादी कर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love सचेंडी स्थित एक होटल में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव होटल के बाहर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। डेढ़ लाख रुपये में समझौते के बाद परिजन शांत हुए। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी जयशंकर […]
Spread the love उत्तर भारत का प्रसिद्ध पूर्णागिरि मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। 15 जून को 109 दिन के बाद इसका समापन होगा। मेला को लेकर बरेली होते हुए टनकपुर जाने वाली नियमित ट्रेनों में पहले से ही बुकिंग शुरू हो चुकी है। टनकपुर की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा। इसको देखते […]