{“_id”:”6793d54d3447b43a2d0c3564″,”slug”:”up-board-copy-collection-center-and-evaluation-center-2025-01-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP Board: कॉपियों के लिए बने तीन संकलन केंद्र, चार हैं प्रस्तावित मूल्यांकन केंद्र”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी बोर्ड – फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के लिए अलीगढ़ जिले में तीन संकलन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक मुख्य और दो उप संकलन केंद्र होंगे। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।
Trending Videos
जिले में 138 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होंगी, जो 12 मार्च तक चलेंगी। हाईस्कूल की 28,869 विद्यार्थी और इंटरमीडिएट की 53,329 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के बाद कॉपियों के संकलन के लिए मुख्य संकलन केंद्र नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज को बनाया गया है, जबकि खैर इंटर कॉलेज खैर और केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। उधर, नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हर परीक्षा केंद्र के कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे, जिन पर नंबर अंकित किए जाएंगे, जिससे कंट्रोल रूम से नजर रखने में आसानी होगी। इस संबंध में डीआईओएस सर्वदा नंद ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनेगा।
मूल्यांकन केंद्र में श्री महेश्वर इंटर कॉलेज शामिल
अलीगढ़ जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए चार केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें श्री महेश्वर इंटर कॉलेज को शामिल किया गया है।
पिछली बार नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, अग्रसेन इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। इस बार भी चार केंद्र प्रस्तावित हैं, लेकिन इस बार अग्रसेन इंटर काॅलेज के बजाय श्री महेश्वर इंटर कॉलेज का नाम प्रस्तावित किया गया है। इसके पीछे शहर में श्री महेश्वर इंटर कॉलेज होने का तर्क दिया जा रहा है।
Spread the love यूपी के फतेहपुर जिले में प्रेम प्रसंग में प्रेमी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। सिर्फ एक बार ही विजय और किरन की नजरें मिली थीं। इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। पति के गुजरात में होने पर दोनों आठ माह तक खूब मिले। साथ जीने मरने की […]
Spread the love लोक गायिका नेहा सिंह राठौर को हजरतगंज पुलिस ने शनिवार को हिरासत में ले लिया। नेहा सिंह के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने का आरोप लगा था। नेहा से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर […]
Spread the love Azamgarh News: सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को आजमगढ़ पहुंचे। उन्होंने सलारपुर में आयोजित कार्यक्रम में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। जनसभा स्थल पर नंद गोपाल नंदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद सीएम ने लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण कर जनता को संबोधित किया। कहा कि अब आजमगढ़ आतंक का गढ़ नहीं अदम्य साहस का गढ़ बन […]