सचेंडी स्थित एक होटल में निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने शव होटल के बाहर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। डेढ़ लाख रुपये में समझौते के बाद परिजन शांत हुए। हनुमंत विहार के खाड़ेपुर निवासी जयशंकर सैनी उर्फ राहुल सैनी (48) शनिवार सुबह होटल में बिजली का कार्य कर रहे थे।
चानक करंट की चपेट में आ गए। साथी उन्हें हैलट लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयशंकर की पत्नी निशा और बच्चों दीपांशी, अंश और अंशिका बिलख पड़े। जयशंकर के भाई राजकुमार का कहना है कि घटना के बाद उन्हें शाम छह बजे भाई की मौत की जानकारी दी गई। पुलिस के अनुसार मामले में समझौता हो गया है।








