cuet ug admit card 2025 out soon city intimation slip nta official website cuet.nta.nic.in
धर्म आस्था

cuet ug admit card 2025 out soon city intimation slip nta official website cuet.nta.nic.in

Spread the love


CUET UG Admit Card 2025 out soon at cuet.nta.nic.in: सीयूईटी यूजी परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स इन दिनों एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार अब खत्म होने वाला है क्योंकि 8 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए आज या कल में प्रवेश पत्र जारी कर सकता है। एडमिट कार्ड से पहले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप जारी की जाएगी जिसके जरिए उम्मीदवारों को उनका परीक्षा शहर पता चल जाएगा। सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से डाउनलोड करने होंगे।

CUET UG 2025 Admit Card: How To Download?

सीयूईटी यूजी 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर ही LATEST NEWS सेक्शन में एडमिट कार्ड का लिंक नजर आएगा। उस पर क्लिक करें।

उसके बाद जो पेज खुलेगा वहां अपने क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।

अब एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

राजस्थान बोर्ड रिजल्ट होने वाला है जारी, युद्ध स्तर पर चल रही तैयारी, देखें संभावित तारीख

8 मई से 1 जून तक होगी परीक्षा

बता दें कि सीयूईटी यूजी परीक्षा 8 मई से 1 जून तक सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित होगी। इस परीक्षा में वहीं उम्मीदवार शामिल होंगे जो 12वीं के बाद देशभर की नामी यूनिवर्सिटी में अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला लेना चाहते हैं। यह परीक्षा 60 मिनट के लिए आयोजित की जाएगी। प्रत्येक टेस्ट पेपर में 50 प्रश्न होंगे।

इस साल 121 प्राइवेट यूनिवर्सिटी के लिए होगी CUET UG परीक्षा

बता दें कि इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET UG प्राइवेट यूनिवर्सिटी की सूची अपडेट की है। पहले एनटीए की सूची में 115 प्राइवेट यूनिवर्सिटी थीं जिसे बढ़ाकर 121 कर दिया गया है। यानी 6 और यूनिवर्सिटी सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला देंगी। कैंडिडेट एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपडेट सूची देख सकते हैं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *