हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार मई के दूसरे सप्ताह में खत्म हो जाएगा क्योंकि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए एचबीएसई रिजल्ट 2025 को जारी कर दिया है। हालांकि, तारीखों का आधिकारिक नोटिफिकेशन आना अभी बाकी है और नोटिफिकेशन से ही तारीखों की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
कब आएगा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2025 को 10 मई और हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2025 को 15 मई के दिन जारी किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in और Jansatta.com/education पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
हरियाणा बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 2 अप्रैल की अवधि में किया था, जिसमें कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल की अवधि में की गई थी। हरियाणा बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2025 का इंतजार कर रहे छात्रों को यहां मिलेगी रिजल्ट जारी होने से लेकर मार्कशीट के डायरेक्ट लिंक तक की हर लेटेस्ट अपडेट
Live Updates
वेबसाइट के अलावा यहां भी मिलेगा रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद, छात्र वेबसाइट के अलावा, एसएमएस और डिजिलॉकर के माध्यम से भी एचबीएसई बोर्ड रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
HBSE हरियाणा बोर्ड के नतीजे जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से उन्हें ऑनलाइन देख सकते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या मिलेगी जानकारी ?
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिसमें कुल उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ जिलेवार रिजल्ट, लड़के लड़कियों का पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, टॉपर्स के लिए पुरस्कार, स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट एग्जाम की तारीखों जैसी जानकारी को साझा किया जाएगा।
कैसे जारी होंगे हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2025
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणामों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी करेगा, जिसका नोटिफिकेशन जारी होने पर यहां सबसे पहले अपडेट किया जाएगा।
अगले दो दिनों में जारी होगी आधिकारिक सूचना
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, HBSE 10वीं रिजल्ट 2025 और HBSE 12वीं रिजल्ट 2025 को जारी करने की तारीखों का ऐलान अगले दो दिनों में हो सकता है, जिसकी हर लेटेस्ट जानकारी यहां मिलेगी।








