Dipika Kakar Opens Up About Liver Cancer Diagnosis & 14-Hour Surgery | Emotional Vlog with Shoaib Ibrahim”
शिक्षा

Dipika Kakar Opens Up About Liver Cancer Diagnosis & 14-Hour Surgery | Emotional Vlog with Shoaib Ibrahim”

Spread the love


टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इन दिनों जिंदगी के मुश्किल फेज़ में हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया है कि जब उन्हें और शोएब को पहली बार कैंसर का पता चला तब वो किस तरह से टूट गए थे। सर्जरी के बाद अपने पहले व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि जब उन्हें और उनके पति शोएब इब्राहिम को कैंसर के बारे में पता चला, तो वो और शोएब अस्पताल के कॉरिडोर में जोर-जोर से रोये थे। इस व्लॉग में दीपिका ने बताया कि उनके मन में बेटे रूहान को लेकर सबसे बड़ा डर क्या था?

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने नया हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। दीपिका कक्कड़ ने पिछले हफ्ते ही लिवर में एक कैंसरस ट्यूमर को हटाने के लिए 14 घंटे लंबी सर्जरी करवाई। करीब 11 दिन अस्पताल में रहने के बाद अब वह घर वापस आ गई हैं। हाल ही में दीपिका अपने यूट्यूब व्लॉग में पहली बार नज़र आईं, जहां उन्होंने फैंस को दुआओं के लिए धन्यवाद दिया और अपनी पूरी जर्नी शेयर की।

अपने व्लॉग में दीपिका ने बताया कि इस मुश्किल वक्त में शोएब उनके साथ खड़े रहें। दीपिका ने वो पल भी याद किया जब उन्हें और शोएब को पहली बार पता चला कि उन्हें लिवर का सेकंड-स्टेज कैंसर है, तो दोनों खूब रोए थे।

‘तुझसे ही शादी कर लेती’, जावेद जाफरी का लक्जरी घर देख फराह खान को हुआ पछतावा- पहले देखा होता तो…

दीपिका ने कहा: “हमें पहले से बताया गया था कि ये एक बड़ी सर्जरी होगी, और इसी वजह से मैं बहुत परेशान थी।सबसे मुश्किल काम था रूहान को एक ही रात में फीडिंग छुड़ाना। उस रात मैं बहुत रोई। ये एक दिन तो होना ही था, पर मैं नहीं चाहती थी कि ऐसे हो। लेकिन कोई ऑप्शन नहीं था, क्योंकि मुझे बहुत सी दवाइयां लेनी थी।”

दीपिका ने कहा, “मैं कभी नहीं भूलूंगी कोकिलाबेन हॉस्पिटल का वो कॉरिडोर। उस समय एएफपी रिपोर्ट आ चुकी थी और हम डॉक्टर को दिखाने गए। शोएब को पहले से पता था कि मुझे कैंसर है, लेकिन उसने मुझे नहीं बताया। जब डॉक्टर रिपोर्ट देख रहे थे, मैंने उनसे पूछा कि रिपोर्ट में क्या है, उन्होंने मेरी तरफ देखा और कहा, ‘हाँ, उसमें गड़बड़ है।’ हम दोनों वहीं कॉरिडोर में टूट गए और एक-दूसरे को पकड़कर रो पड़े। उस समय मेरे दिमाग में बहुत डर चल रहा था, सबसे ज़्यादा डर रूहान को लेकर था।”

अर्चना पूरन सिंह या नवजोत सिंह सिद्धू? ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में कौन उठा रहा है ज्यादा मोटी सैलरी

दीपिका ने कहा, “मैं बस यही पूछ पाई: क्या मैं बचूंगी?”

दीपिका ने बताया, “जब डॉक्टर ने कन्फर्म किया कि ट्यूमर कैंसरस है, हम दोनों बहुत बुरी तरह टूट गए। मुझे याद नहीं कि उसके बाद मैंने डॉक्टर से क्या बात की, मैं बहुत डर गई थी। मुझे सिर्फ याद है कि मैंने डॉक्टर से सबसे पहले यही पूछा: ‘क्या मैं अपने बच्चे के साथ रह पाऊंगी या नहीं?’ यही मेरा सबसे बड़ा डर था।”

शोएब 12 घंटे तक ओटी के बाहर बिना खाए बैठे रहे- दीपिका

दीपिका ने बताया कि सर्जरी के समय शोएब ओटी के बाहर बैठे रहे, बिना कुछ खाए या पिए, पूरे 12 घंटे तक। दीपिका ने कहा, “मैं हर कदम पर घबराई हुई थी, जबसे हॉस्पिटल में एडमिट हुई। शोएब मेरी हिम्मत बन गए, उन्होंने मेरी ऐसे देखभाल की जैसे मैं उनका बच्चा हूं। छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा, रात में जागे, समय पर खाना खिलाया, दवाइयां दिलवाईं। मुझे महसूस हुआ कि मेरी सेहत किसी और के लिए भी मायने रखती है। जिस दिन मेरी सर्जरी थी, शोएब बिना कुछ खाए ओटी के बाहर 12 घंटे बैठे रहे, क्योंकि कोई डॉक्टर अपडेट देने नहीं आया। जब डॉक्टर ने बताया कि मेजर सर्जरी हो चुकी है और 2 घंटे और लगेंगे, तब जाकर शोएब कुछ खाने बाहर गए।”

‘गंदी-गंदी मूवी बनाकर…’, Gucci का चश्मा पहनने पर ट्रोल हुए धीरेंद्र शास्त्री ने बॉलीवुड पर साधा निशाना- तुम्हारे टिकट के पैसों से मौज…

अभी चल रहा है दीपिका कक्कड़ का इलाज

दीपिका ने यह भी बताया कि इलाज अभी जारी रहेगा और यह एक लंबी लड़ाई है। शोएब ने कहा कि अगली बार डॉक्टर से मिलने पर पता चलेगा कि इलाज और 6 महीने चलेगा या 1 साल।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *