doordarshan serial junoon 12 bollywood actors worked together 30 years ago know details
जीवन शैली/फैशन लाइफस्टाइल

doordarshan serial junoon 12 bollywood actors worked together 30 years ago know details

Spread the love


दूरदर्शन एक ऐसा चैनल रहा है, जिस पर 90s के दशक में कई मशहूर सीरियल आए और उन्होंने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। लोगों ने भी उन्हें खूब पसंद किया और उनमें से कुछ को तो सालों बाद आज भी बहुत याद किया जाता है। ‘शक्तिमान’ समेत कई ऐसे शो रहे हैं, जिनकी कहानी आज भी लोगों को याद है।

यहां तक कि उस समय में कई बॉलीवुड स्टार्स भी दूरदर्शन के फेमस शो में नजर आते थे। आज हम आपको एक ऐसे ही सीरियल के बारे में बताने वाले हैं, जिसने 90s के दशक में टीवी पर खूब धमाल मचाया था। सिर्फ इतना ही नहीं उस समय इस शो में बॉलीवुड के 12 स्टार्स एक साथ काम करते हुए दिखाई दिए थे। चलिए जानते हैं इस शो के बारे में।

38 साल पुराना दूरदर्शन का वो सीरियल जिसने पॉपुलैरिटी में दी थी ‘रामायण’ को मात, डॉक्टरों ने मेकर्स को चिट्ठी लिखकर की थी ये गुजारिश

मल्टीस्टारर सीरियल का नाम था ‘जुनून’

हम जिस शो की बात कर रहे हैं, उसका नाम ‘जुनून’ है। यह शो 1994 में शुरू हुआ था और 1998 में खत्म हुआ। लगभग 4 साल तक इस शो ने टीवी पर राज किया। उस समय इस शो के लगभग 500 एपिसोड प्रसारित हुए थे। इस शो में बॉलीवुड के कई स्टार्स थे और इसी की तरह शो की कहानी भी काफी फिल्मी थी। इस शो का निर्देशन ए सलाम ने किया था।

क्या थी इस शो की कहानी

वहीं, अगर ‘जुनून’ शो की कहानी की बात करें, तो इसमें रिश्तों की उलझन दिखाई गई। इसमें राजवंश और धनराज परिवार के बीच की दुश्मनी और बनते बिगड़ते रिश्ते को बेहद ही खास अंदाज में दिखाया गया था। यहां तक कि इस सीरियल का टाइटल ट्रेक उस वक्त के मशहूर प्ले बैक सिंगर विनोद राठौर ने गाया था।

शो का हिस्सा बने थे ये स्टार्स

इस टीवी में शो कई स्टार्स नजर आए थे, जिसमें परीक्षित साहनी, रविंद्र कपूर, सईद जाफरी, फरीदा जलाल, पुनीत इस्सर, नीना गुप्ता, बीना बनर्जी, अर्चना पूरन सिंह, किट्टू गिडवानी, दीना पाठक, बेंजामिन गिलानी, शशि पुरी और स्मिता जयकर समेत कई स्टार्स दिखाई दिए। बहुत से लोग तो ऐसे भी थे, जो इन स्टार्स को देखने के लिए ये शो देखते थे। बता दें कि डायलॉग्स के चलते ‘जुनून’ शो उस समय सबसे पॉपुलर सीरियल बन गया था।

साउथ की इस थ्रिलर फिल्म के आगे ‘दृश्यम’ और ‘महाराज’ का क्लाइमेक्स भी फेल, जहां लगेगा मूवी खत्म वहीं से होगी कहानी की असली शुरुआत





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *