शिक्षा

DU के 3 कॉलेजों में चल रहा विवाद: लेडी श्रीराम में छात्राओं की सुरक्षा का मामला; हिंदू कॉलेज में प्रिंसिपल हटाने की मांग, मोतीलाल नेहरू में मारपीट

Spread the love


  • Hindi News
  • Career
  • Delhi University Colleges Controversy | LSR Security & Protest Update

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लेडी श्रीराम कॉलेज के पिछले गेट से करीब 50 मीटर दूर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ने की कोशिश की। यह घटना 22 सितंबर 2026 की है। पुलिस ने कालकाजी के आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप मामले में उस आरोपी को पकड़ा था। आरोपी ने गोली चलाई, जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी।

घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्राओं में बैक गेट और आसपास के इलाके की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। कॉलेज ने 22 सितंबर दोपहर से कक्षाएं स्थगित कीं और अगले दिन ऑनलाइन क्लास कराई। 24 सितंबर से ऑफलाइन कक्षाएं फिर शुरू कर दी गईं।

सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था नहीं

छात्राओं ने आरोप लगाया है कि बैक गेट के आसपास पर्याप्त पुलिस की निगरानी नहीं है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइट और CCTV जैसी सुरक्षा व्यवस्था न रहने की बात भी कही। अक्सर वहां छेड़छाड़ की घटनाओं की भी शिकायतें रही है।

इसी को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। महिला सुरक्षा को लेकर ऐसे ही प्रदर्शन मिरांडा हाउस, गार्गी कॉलेज और कमला नेहरू कॉलेज की छात्राओं ने भी किया।

छात्राओं की सुरक्षा एक दशक पुरानी समस्या

लेडी श्रीराम कॉलेज के आसपास छात्राओं की सुरक्षा का मुद्दा कम से कम एक दशक से सामने आता रहा है। सितंबर 2016 में कॉलेज की छात्राओं ने बैक गेट के आसपास पुरुषों द्वारा अश्लील हरकतें और पीछा करने की शिकायत की थी। छात्राओं का कहना था कि कॉलेज को मेट्रो स्टेशन से जोड़ने वाली कुछ गलियां अंधेरी और सुनसान रहती हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने कॉलेज कैंपस के आसपास निगरानी बढ़ा दी थी।

पहले भी लग चुके हैं छेड़छाड़ के आरोप

अप्रैल 2017 में LSR की एक छात्रा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति करीब दो महीने से उसका पीछा कर रहा था। आरोपी ने कॉलेज के सामने छात्रा को पकड़कर खींचा और उसके साथ छेड़छाड़ की। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया।

हिंदू कॉलेज में प्रिंसिपल को हटाने की मांग

हिंदू कॉलेज में गुरुवार को हुई HCSA की आपात बैठक में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो.अंजू श्रीवास्तव और वाइस प्रिंसिपल प्रो.रीना जैन को संगठन की सदस्यता से हटाने का प्रस्ताव पारित किया है। अब आगे की कार्रवाई को लेकर हिंदू कॉलेज शिक्षक संगठन फैसला करेगा।

2026-27 सत्र में स्पोर्ट्स और एक्स्ट्रा कुरिकुलर एक्टिविटीज कोटे के एडमिशन को लेकर हुई। हिंदू कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन (HCSA) ने आरोप लगाया कि कुछ सिलेबस में स्पोर्ट्स/ECA की सीटों का अलॉटमेंट डीयू द्वारा तय किए गए नियमों के मुताबिक नहीं हुआ।

एसोसिएशन के अनुसार 48 स्पोर्ट्स/ECA सीटों में से 17 सीटें बीकॉम (ऑनर्स) और 15 पॉलिटिकल साइंस विभाग में चली गईं। यूनिवर्सिटी ने इसे एडमिशन एलगोरिदम में हुई गड़बड़ी बताया। साथ ही ये भी कहा कि उम्मीदवारों का चयन उनके स्पोर्ट्स/ECA स्कोर के आधार पर हुआ था।

तीन प्रोफेसर को नोटिस जारी

स्टाफ एसोसिएशन ने 18 अगस्त को प्रिंसिपल अंजू श्रीवास्तव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया और 14 सितंबर से धरना शुरू किया। बाद में विवाद एडमिशन से आगे बढ़कर कॉलेज प्रशासन के कामकाज और अन्य मुद्दों तक पहुंच गया।

इसके बाद कॉलेज के तीन प्रोफेसर डॉ. रतन लाल, डॉ. शंकर कुमार और डॉ. पी.के. विजयन को कारण बताओ नोटिस जारी किए। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच टकराव जारी है।

5 सितंबर को छात्राओं को कार में खींचने की कोशिश की थी

हिंदू कॉलेज से संबंधित दूसरा मुद्दा छात्राओं की छेड़छाड़ से जुड़ा था। 5 सितंबर को हिंदू कॉलेज की दो छात्राओं ने आरोप लगाया कि मुखर्जी नगर में कुछ लड़कों ने उनका पीछा किया और उन्हें कार में खींचने की कोशिश की। पुलिस ने FIR दर्ज की और बाद में दो DU छात्रों को गिरफ्तार किया गया।

DUSU चुनाव के बीच मोतीलाल नेहरू कॉलेज में विवाद

16 सितंबर 2026 को DUSU चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मोतीलाल नेहरू कॉलेज में छात्रों के बीच विवाद हुआ। चुनाव प्रचार कर रहे एक छात्र को रोकने के दौरान एक शिक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट हुई। शिक्षक को चोट लगने की बात भी सामने आई।

इसके बाद कॉलेज के प्रोफेसर ने विरोध शुरू किया और चुनाव ड्यूटी न करने की चेतावनी दी। विवाद में शिक्षकों से कथित बदसलूकी, कॉलेज परिसर में घुसने, हंगामा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान जैसे आरोप भी लगाए गए हैं।

——————————————————————-

ये खबरें भी पढ़ें

IIT बॉम्बे में एंटी सुसाइडल रूल्स लागू हुए:हर कमरे में ट्विन शेयरिंग; सीलिंग फैन हटाए, वाल माउंटेड पंखे लगना शुरू

IIT बॉम्बे में स्टूडेंट साहिल वाकोडे के सुसाइड के बाद स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में ट्विन-शेयरिंग मॉडल लागू करने और काउंसलिंग के घंटे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *