E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का हल्लाबोल:  1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में महाजुटान – New Delhi News
टिपण्णी

E20 पेट्रोल के खिलाफ केजरीवाल का हल्लाबोल: 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में महाजुटान – New Delhi News

Spread the love




नीट पेपर लीक मुद्दे के बाद अब विरोधी पार्टियां E20 पेट्रोल नीति को लेकर विरोद करने लगी हैं। अरविंद केजरीवाल ने आज दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधा है। उन्होंने 1 अगस्त को दिल्ली में ‘नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E20’ कार्यक्रम का ऐलान किया है, जिसमें वाहन मालिकों, विशेषज्ञों और प्रभावित लोगों के साथ आगे की रणनीति बनाई जाएगी। केजरीवाल ने कहा कि E20 पेट्रोल नीति से बहुत लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपील करते हुए कहा कि आप ही आगे आकर इस मुद्दे को सुलझा लीजिए। इससे पहले कि यह बी मुद्दा बनें, आपको आगे आना चाहिए।
1 अगस्त को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में महाजुटान E20 पेट्रोल के विरोध में जनसमर्थन जुटाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने 1 अगस्त (शनिवार) को राजधानी दिल्ली में एक विशाल टाउनहॉल कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस विशेष कार्यक्रम को ‘नेशनल टाउनहॉल अगेनस्ट E20’ का नाम दिया गया है। केजरीवाल ने उम्मीद जताई है कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पीड़ित लोग, वाहन मालिक और विशेषज्ञ सीधे तौर पर शामिल होंगे। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नागरिकों से अपील की गई है कि वे शनिवार दोपहर 12 बजे शुरू होने वाले इस कार्यक्रम के लिए सुबह 11:30 बजे तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब पहुंच जाएं। हजारों की संख्या में ऑनलाइन भी जुड़ेंगे लोग, हेल्पलाइन नंबर किया जारी केजरीवाल ने कहा कि जो लोग यहां पर नहीं पहुंच सकते हैं। उनके लिए ऑनलाइन जुड़ने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ऑनलाइन भी हजारों लोग जुड़ सकते हैं। इस लिए उन्होंने नंबर 85888- 33212 जारी किया है। इस नंबर पर व्हाट्सएप कीजिए। इसके बाद आपको एक लिंक भेजा जाएगा। जहां पर आप जुड़ कर इस अभियान में हिस्सा ले सकते हैं। आगे केजरीवाल ने कहा कि मैंने एक ऑनलाइन पटीशन शुरू की थी। जिसपर दो लाख से ज्यादा चिट्ठीयां आ चुकी हैं, जिन्हें लेकर मैं प्रधानमंत्री के घर भी जाउंगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *