entertainment news live munawar farooqui series first copy janhvi kapoor shikhar pahariya housefull 5 collection akshay kumar bollywood and tv updates
राज्य

entertainment news live munawar farooqui series first copy janhvi kapoor shikhar pahariya housefull 5 collection akshay kumar bollywood and tv updates

Spread the love


Entertainment News Live Updates: सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ बेस्ट मोमेंट एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार और रितेश देशमुख मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 14 दिन पूरे हो गए हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि अभी तक इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन कर लिया है।

इसके अलावा करिश्मा कपूर अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अब मुंबई वापस आ गई हैं। दूसरी तरफ स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ के साथ ओटीटी की दुनिया में कदम रख दिया हैं। उनकी यह सीरीज आज एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो गई है। ऐसे में उन्होंने इसकी स्क्रीनिंग का आयोजन किया, जिसमें कई सेलेब्स शामिल हुए।

Live Updates

LIVE: मुंबई लौटीं करिश्मा कपूर और करीना कपूर

बीते दिन अपने एक्स हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली गई थीं। वहीं, दुख की इस घड़ी में करीना कपूर और सैफ अली खान भी लोलो के साथ खड़े दिखे और दिल्ली गए। हालांकि, आधी रात ही सब वापस मुंबई आ गए।

LIVE: ‘हाउसफुल 5’ ने 14 दिन में की इतनी कमाई

अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को रिलीज हुए 14 दिन हो गए हैं और इन 14 दिनों में इस फिल्म ने 160 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अभी तक कर लिया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को इस मूवी ने 2.65 करोड़ का बिजनेस किया और अभी तक इसका कुल कलेक्शन 167.90 करोड़ रुपये हो गया है।

LIVE: शिखर संग हाथों में हाथ डाले घूमती दिखीं जाह्नवी कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ हाथों में हाथ डाले घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के साथ उनकी बहन खुशी कपूर भी नजर आईं।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *