Fact Check: अजय देवगन-शाहिद अफरीदी की मुलाकात की पुरानी तस्वीर पहलगाम हमले के बाद की बताकर की जा रही शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: अजय देवगन-शाहिद अफरीदी की मुलाकात की पुरानी तस्वीर पहलगाम हमले के बाद की बताकर की जा रही शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म अभिनेता अजय देवगन की पाकिस्तान के पूर्व  क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अजय देवगन ने शाहिद अफरीदी से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि यह वही शाहिद अफरीदी है जिन्होंने पहलगाम हमले की खुशी में पाकिस्तान में रैली निकाली थी। 

Trending Videos

 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि यह तस्वीर 2024 की है। पुरानी तस्वीर को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। जांच के दौरान हमें कई ऐसे पोस्ट मिले जहां इस तस्वीर को 2024 को शेयर किया गया था।  

क्या है दावा 

इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अजय देवगन ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मुलाकात की है। 

 अमित यादव_10 (@Amityadav_7272) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “ये वही शाहिद अफरीदी है जिसने पहलगाम हमले की खुशी में पाकिस्तान में रैली निकाली थी। मेरे साथ जोर से बोलो देश के गद्दारों को गोली……….” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक फेसबुक अकाउंट पर यह तस्वीर 8 जुलाई 2024 को पोस्ट मिली। इसके साथ कैप्शन लिखा गया था “बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और शाहिद अफरीदी”  

यहां से यह साफ हो गया कि तस्वीर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। पुरानी तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें जियो टीवी पर वायरल तस्वीर से संबंधित रिपोर्ट मिली। जियो टीवी पाकिस्तान का एक समाचार चैनल है। इस रिपोर्ट को 7 जुलाई 2024 को पोस्ट किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था “वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को पाकिस्तान चैंपियंस और भारत चैंपियन के बीच मैच शुरू होने से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी से बातचीत की।”

  

  आगे हमें 6 जुलाई 2024 को ही एएनआई की भी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि अभिनेता अजय देवगन ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान चैंपियन के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच में भाग लिया।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि अजय देवगन की शाहिद अफरीदी से मिलने की पुरानी तस्वीर को पहलगाम में हुए हमले के बाद की बताकर शेयर किया जा रहा है।  

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *