Fact Check: इंटरनेट पर पहले से मौजूद वीडियो बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर ताजा हमला बताकर हो रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: इंटरनेट पर पहले से मौजूद वीडियो बंगाल में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर ताजा हमला बताकर हो रहा शेयर

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग एक शख्स को मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल का है, जहां खुलेआम टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला हो रहे हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक महीना पुराना पाया है। जिसे पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों से जोड़कर बताकर शेयर किया जा रहा है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में  टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला हो रहा है। 

संजय तिवारी नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ढाई लाख केंद्रीय सुरक्षा बल कहां हैं? गृहमंत्री श्री अमित शाह की भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था कहां है? सड़कों पर All India Trinamool Congress (AITC) पर खुलेआम बर्बर हमले हो रहे हैं। आखिर क्या हो रहा है? बंगाल तिल तिल जल रहा है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  salman kasmani 14 नाम के इंस्टाग्राम यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 15 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया गया है कि अंधेरी वेस्ट में शख्स पर हमला, सुपारी एंगल से बढ़ा मामला। मुंबई के अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके से एक गंभीर हमले का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने मिलकर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद जैद शेख पर 3-4 लोग ऑटो-रिक्शा से आए और उन पर हमला किया। सूत्र के अनुसार, ये हमला सुपारी देकर करवा दिया गया है। इस मामले में हुजैफा नाम के व्यक्ति पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने ही हमलावर भेजे। ये घाटना वर्सोवा के पास, अंधेरी वेस्ट में हुई बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर और जांच की जा रही है। ऐसे मामले शहर में सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं।   


आगे की पड़ताल में हमें Sudhakar Nadar नाम के फेसबुक यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 11 अप्रैल 2026 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि अंधेरी वेस्ट में शख्स पर हमला, सुपारी देकर हमले का आरोप अंधेरी वेस्ट के वर्सोवा इलाके में एक व्यक्ति पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद जायद शेख नाम के व्यक्ति पर तीन से चार लोगों ने ऑटो-रिक्शा में आकर कथित रूप से हमला किया। सूत्रों के मुताबिक, इन हमलावरों को किसी के कहने पर भेजा गया था और इस हमले की सुपारी ह्यूजेफा नाम के व्यक्ति द्वारा दिए जाने का आरोप है। यह भी दावा किया जा रहा है कि ह्यूजेफा के पिता महबूब मध इलाके में कथित रूप से जुआ चलाते हैं। यह घटना वर्सोवा सोशल के पास, अंधेरी वेस्ट में, गायक सोनू निगम के बंगले के नजदीक हुई बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जा रही है। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो कम से कम एक महीने पहले से इंटरनेट पर मौजूद है। हालांकि, हमें कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जिससे यह पता चले की यह वीडियो मूल रूप से कब का और कहां का है। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक महीना पुराना पाया है। इस वीडियो शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *