Fact Check:  शुभेंदु अधिकारी के एक साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: शुभेंदु अधिकारी के एक साल पुराने वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Spread the love


पश्चिम बंगाल में बुधवार को भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या हो गई। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शुभेंदु अधिकारी एक बच्चे को गोद में लिए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है शुभेंदु अधिकारी गोद में अपने करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ के बच्चें को गोद लिया है। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। जब उन्होंने पहलगाम हमले में मारे गए बिटान अधिकारी के बच्चे की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली थी। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि शुभेंदु अधिकारी अपने पीए के बच्चे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। 

महेश शर्मा नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, ’बंगाल में अपने पीए की हत्या के बाद उनके परिवारजनों के सामने पीए के बच्चे को गोद में लेकर फूट कर रो पड़े शुभेंदु अधिकारी! तृणमूल कांग्रेस के गुंडे भाजपा सरकार बनने से  हताश-निराश होकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर रहें हैं माहौल देखकर ऐसा लगता है कि  बंगाल में अगर भाजपा की सरकार न बनती तो भाजपा के हजारों कार्यकर्ता मारे जाते। इस घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी का गुस्सा देखकर आप अंदाजा लगाइए कि बंगाल में गुंडों-हत्यारों के साथ अब वो हश्र होगा जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी!!’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूज 24 के फेसबुक अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 24 अप्रैल 2025 को साझा किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि शुभेंदु अधिकारी ने ली पहलगाम हमले में मारे गए बितान अधिकारी के बच्चे के देखभाल की जिम्मेदारी।


इसके बाद हमेंं न्यूज 18 की रिपोर्ट मिली। यहां हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम देखने को मिला। यह रिपोर्ट 24 अप्रैल 2025 को प्रकाशित की गई है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि बुधवार शाम को कोलकाता हवाई अड्डे पर उस समय भावुकता का माहौल छा गया जब पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए बिटान अधिकारी और समीर गुहा के शव शहर पहुंचे। विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी, कई भाजपा नेताओं और टीएमसी मंत्रियों के साथ हवाई अड्डे पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौजूद थे। बिटान की पत्नी सोहिनी अधिकारी, जो शोक से व्याकुल थीं, शुभेंदु अधिकारी को देखकर फूट-फूट कर रो पड़ीं। शुभेंदु अधिकारी, ने बिटान के साढ़े तीन वर्षीय बेटे को अपनी बाहों में लिया और उन्हें दिलासा देते हुए कहा, ‘चिंता मत करो बहन। मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लूंगा। बिटान को इसलिए मारा गया क्योंकि वह हिंदू था। हम मोदी के बेटे हैं। जिस तरह गाजा का सफाया हुआ, हम भी मुंहतोड़ जवाब देंगे।’


आगे की पड़ताल के लिए हमें शुभेंदु अधिकारी के एक्स हैंडल पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 23 अप्रैल 2025 को साझा किया गया है। यहां बताया गया है कि अत्यंत भारी मन से मैंने कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो होल्ड क्षेत्र में, पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की गोली से बेरहमी से मारे गए पश्चिम बंगाल के मेरे सहनागरिक; समीर गुहा और बितान अधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।


पड़ताल का नतीजा 

हमने अपने पड़ताल में वायरल वीडियो में नजर आ रहे बच्चे को पहलगाम हमले में मारे गए एक नागरिक का पाया है। इसका पश्चिम बंगाल चुनाव से कोई संबंध नहीं है। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *