Fact Check: इस्राइल के एयरबेस पर हुई एयर स्ट्राइक के वीडियो को भारत-पाकिस्तान से जोड़कर किया जा रहा शेयर
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: इस्राइल के एयरबेस पर हुई एयर स्ट्राइक के वीडियो को भारत-पाकिस्तान से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Spread the love


पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इसी के साथ पाकिस्तान से आतंकी ठिकानों को नष्ट होने के कई वीडियो भी सामने आए हैं। साथ ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें मिसाइल आसमान से जमीन की तरफ गिरती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को भारत की तरफ से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की तस्वीरें बताकर शेयर किया जा रहा है।

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को भ्रामक पाया है। यह वीडियो पाकिस्तान पर मिसाइल गिरने की नहीं है बल्कि ईरानी मिसाइलों का नेगेव रेगिस्तान में इस्राइल के नेवातिम एयरबेस को निशाना बनाया जाने का है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि वीडियो 2024 का है।  

आपको बता दें पहलगाम के दोषियों एवं साजिशकर्ताओं को सबक सिखाने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकियों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। भारतीय सशस्त्र बलों ने यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय बलों ने उन आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया था। 

  क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के द्वारा पाकिस्तान पर मिसाइल दागी गई है। इन मिसाइलों के छोड़े जाने की एक वीडियो को शेयर करके पाकिस्तान पर हमले का बताया जा रहा है।  

अंजली द्विवेदी (हिंदू) (@anjalidwivediup) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “बहनों बेटियों का सिंदूर उजाड़ने के बाद कहा गया था, “मोदी को बता देना” अब जवाब दिया जा रहा है, “ऑपरेशन सिन्दूर”  Operation Sindoor!! विनय ना मानत जलध जड़  गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय ना प्रीति। पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

 इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो डीडी इंडिया भारत के न्यूज़ चैनल के यूट्यूब चैनल पर देखने को मिला। इस वीडियो को 2 अक्तूबर 2024 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को साथ एक कैप्शन भी लिखा गया था “ईरानी मिसाइलों ने नेगेव रेगिस्तान में नेवातिम एयरबेस को निशाना बनाया”  

  यहां से यह साफ हो गया कि वायरल हो रहा वीडियो 2024 का है। इसका भारत की एयर स्ट्राइक से होने का कोई संबंध नहीं है। आगे हमने कीवर्ड के माध्यम से इस खबर को सर्च करने की कोशिश की यहां हमें कई एक्स पोस्ट भी मिले जहां यह वीडियो 1 अक्तूबर 2024 को शेयर किया गया था। वीडियो को शेयर करके एक कैप्शन भी लिखा गया था “इस्राइयली रक्षा प्रणाली पूरी तरह विफल हो गई और ईरानी मिसाइल लक्ष्य पर जा लगीं।” 

  3 अक्टूबर को छपी अमर उजाला की खबर के मुताबिक इस्राइल के सबसे सुरक्षित स्थानों में से एक है नेगेव रेगिस्तान में मौजूद नेवातिम एयर बेस। लेकिन पिछले हमले में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इस एयरबेस पर नुकसान पहुंचाया है। नुकसान कम है लेकिन मिसाइलों का वहां तक पहुंच जाना अपने आप में खतरा है. सैटेलाइट तस्वीरों में यह खुलासा हो रहा है। इन तस्वीरों को प्लैनेट लैब्स की सैटेलाइट ने लिया है। जिसे समाचार एजेंसी एपी ने जारी किया है। आजतक की खबर में भी यह बताया गया है कि हमले में ईरान की बैलिस्टिक मिसाइलों ने इजरायल की एयरबेस पर नुकसान पहुंचाया है। 

 

 

 

पड़ताल का नतीजा  

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो ईरान के द्वारा इस्राइल के एयरबेस पर दागी गई मिसाइलों की है। इसे भारत पाकिस्तान से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *