Fact Check: ईरानी बंदरगाह पर हुए हादसे के बाद लगी आग को इस्राइली हमले से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: ईरानी बंदरगाह पर हुए हादसे के बाद लगी आग को इस्राइली हमले से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Spread the love


 इस्राइल ने शुक्रवार सुबह ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इस्राइल ने कहा कि वह अपने खिलाफ खड़े होने वाले खतरों को हटाने के लिए सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा। ईरान ने भी जवाबी हमले किए हैं।  इस सघंर्ष के बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि समुद्र किनारे आग लगी है। धुएं का काला गुबारा नीले आसमान में साफ देखा जा सकता है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह आग ईरान के बुशहर में डेर बंदरगाह का है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि यह आग इस्राइली हमले के कारण से लगी है। 

Trending Videos

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि यह वीडियो 11 जून 2025 को ईरान के केमिकल फैक्ट्री में लगी आग के दौरान का है। दरअसल बीते 11 जून को ईरान के केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई थी। इस आग के कारण तीन लोग की जान चली गई। जबकि, इस्राइल ने इस घटना के दो दिन बाद 13 जून को हमला किया। इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इसे ऑपरेशन को राइजिंग लायन का नाम दिया है। उनका कहना है कि यह अभियान इस्राइल के अस्तित्व का बचाव करने के लिए है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर बताया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान के डेर बंदरगाह का  है। 

श्रीकांत उपाध्याय (@bjpshrikantryv) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ ब्रेकिंग न्यूज इजरायली हवाई हमलों के बाद ईरान के बुशहर में डेर बंदरगाह पर भीषण आग लग गई। ईरान में धुआं धुआं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान द टाइम्स ऑफ इस्राइल की एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में वायरल वीडियो देखने को मिला। यह रिपोर्ट 11 जून 2025  को प्रकाशित की गई है। इसमें बताया गया है कि सरकारी टेलीविजन के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी ईरान में एक पेट्रोकेमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। इस हादसे की वजह कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए।

 

इसके बाद हमें अल जजीरा की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार बुधवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे दक्षिणी बुशहर प्रांत के बंदर दियार शहर में कावेह पेट्रोकेमिकल कंपनी के मेथनॉल भंडारण इकाई में आग लगी है। अधिकारियों ने बताया कि ईरान में एक कैमिकल फैक्ट्री में वेल्डिंग दुर्घटना के विस्फोट और आग लगने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई है।

आगे की पड़ताल में हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान के बंदर डेयर में कावेह पेट्रोकेमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। अधिकारियों का कहना है कि मेथनॉल टैंक के पास वेल्डिंग का काम होने के कारण विस्फोट हुआ। आग पर जल्दी ही काबू पा लिया गया लेकिन दूर से ही धुआं दिखाई दे रहा था। यह साइट दुनिया के सबसे बड़े मेथनॉल उत्पादकों में से एक है, जो खाड़ी तट पर बुशहर प्रांत में स्थित है। 

इससे साफ होता है कि यह वीडियो इस्राइल के हमले से दो दिन पहले ईरान की एक फैक्ट्री में लगी आग के दौरान का है। इस घटना में तीन लोग को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस वीडियो का इस्राइली हमले से कोई सबंध नहीं है। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में पाया कि यह वीडियो हमले से दो दिन पहले का है। यह वीडियो ईरान के फैक्ट्री में लगी आग का है। इस वीडियो का इस्राइली हवाई हमले से कोई सबंध नहीं है।  



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *