Fact Check: एआई से बना है शाहरुख खान का कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने का दावा करने वाला वीडियो
ऑटो-ट्रांसपोर्ट

Fact Check: एआई से बना है शाहरुख खान का कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने का दावा करने वाला वीडियो

Spread the love


सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कहा कि वह जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो को एआई की मदद से बनाया गया है। अभिनेता ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि  अभिनेता शाहरुख खान ने कहा है कि वह जल्द ही कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।

Jashimahmed244 नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा,’ शाहरुख खान कॉकरोच पार्टी में शामिल होना चाहता है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।


इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें Sree Gokulam Movies नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से संबंधित क्लिप देखने को मिली। यह वीडियो 10 सितंबर 2023 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि यह वीडियो जवान के ऑडियो लॉन्च का है।




यहां से बता चलता है कि वायरल वीडियो दो साल पुराना है। 

आगे की पड़ताल में हमें हिंदुस्तान टाइमस् की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शाहरुख खान बुधवार को चेन्नई में फिल्म ‘जवान’ के ऑडियो लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। विजय सेतुपति, अनिरुद्ध रविचंदर और अन्य कलाकार भी श्री साई राम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित इस लॉन्च इवेंट में पहुंचे। शाहरुख के साथ फिल्म की सह-कलाकार नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, रिद्धि डोगरा और अन्य कलाकार भी मौजूद थे। निर्देशक एटली और संगीतकार अनिरुद्ध भी उपस्थित थे। शाहरुख ने फिल्म के विभिन्न गानों पर डांस किया और अपना सिग्नेचर पोज दिया।





यहां से हमें वायरल वीडियो के एआई से बने होने का संदेह हुआ। इसकी पड़ताल के लिए हमने हाइव  टूल का इस्तेमाल किया। इस टूल ने वायरल वीडियो के ऑडियो को 69.7 फीसदी एआई से बने होने की जानकारी दी। 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एआई से बना पाया है। इस वीडियो को शेयर कर लोगों में भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *